2022 के विस चुनाव में भाजपा को करारा जबाब देगी प्रदेश की जनता

सपा जिलाध्यक्ष व उनके भाई पर हुई कार्रवाई से आक्रोशित दिखे कार्यकर्ता

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:38 PM (IST)
2022 के विस चुनाव में भाजपा को करारा जबाब देगी प्रदेश की जनता
2022 के विस चुनाव में भाजपा को करारा जबाब देगी प्रदेश की जनता

संतकबीर नगर : खलीलाबाद के पुरानी सब्जी मंडी स्थित सपा कार्यालय पर रविवार को पत्रकार वार्ता हुई। सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खान व उनके भाई नबी सरवर के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता आक्रोशित दिखे। वक्ताओं ने सत्ता व सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। साथ ही यह भी कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।

मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी जयराम पाण्डेय व सपा उपाध्यक्ष केडी यादव ने कहा कि सत्ता के इशारे पर पुलिस और प्रशासन जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के ठीक पहले निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य का उत्पीड़न कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख की कुर्सी हथियाने के लिए सत्ता पक्ष के इशारे पर निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को परेशान किया जा रहा है।

सपा जिलाध्यक्ष व उनके भाई को फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है, जबकि वह बेगुनाह है। सपा कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव ने कहा कि दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री का दौरा गोरखपुर जिले में था। उन्होंने सभी डीएम व एसपी को जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख की सीट जिताने के लिए निर्देशित किया था। सरकार के इशारे पर हर जिले में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। सपा का प्रतिनिधि मंडल डीएम-एसपी से मिलेगा। अपनी समस्या से अवगत करायेंगे। यदि यह अंधेरगर्दी जल्द दूर न हुई तो सपाई धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, अलगू चौहान व लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, राजमन यादव, संतोष यादव, प्रदीप सिंह, महेंद्र यादव, कोमल यादव, रमेश यादव, पवन छापड़िया, नित्यानंद यादव, सुरेंद्र यादव, आलोक यादव उर्फ सोनू, शैलेंद्र यादव, राहुल यादव उर्फ बादल, अजीम खान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी