घर-घर पहुंचे सपा कार्यकर्ता बांटा आह्वान पत्र

सपा युवजन सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में रविवार को खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में साइकिल चलाकर कार्यकर्ता पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:49 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 09:49 PM (IST)
घर-घर पहुंचे सपा कार्यकर्ता बांटा आह्वान पत्र
घर-घर पहुंचे सपा कार्यकर्ता बांटा आह्वान पत्र

संत कबीरनगर : सपा युवजन सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में रविवार को खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में साइकिल चलाकर कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी का आह्वान पत्र बांटकर लोगों को पूर्व की सपा सरकार की उपलब्धियां बताई।

आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की। सपा सरकार में सड़क, पुल व सेतु का जाल चौतरफा बिछाया गया था। इस मौके पर राजन कुमार, विजय यादव, अजहर खान, निजाम, रवींद्र, शाह आलम, अभिषेक पांडेय, सर्वेश, विक्रम कुमार, अमरजीत मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी