कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर उतरे सपा व भाकियू कार्यकर्ता

कृषि कानून के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जनपद में ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। पुलिस की सख्ती के चलते कई जगहों पर रैली नहीं निकल पाई। धनघटा में करी 80 ट्रैक्टर के साथ रैली निकाली। बाद में पुलिस ने नेताओं को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:23 PM (IST)
कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर उतरे सपा व भाकियू कार्यकर्ता
कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर उतरे सपा व भाकियू कार्यकर्ता

संतकबीर नगर: बीते मंगलवार को कृषि कानूनों को लेकर कई जगह पर प्रदर्शन हुआ। भुजैनी में पुलिस व भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुआ। इसके चलते आधा घंटा तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं महुली थानाक्षेत्र में भाकियू कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। खलीलाबाद में सपा नेता सुनील सिंह के नेतृत्व में सपाइयों ने बड़गो में ट्रैक्टर रैली निकालकर कृषि कानूनों का विरोध किया। धनघटा और मेंहदावल तहसील में भी ट्रैक्टर के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर करीब डेढ़ सौ भाकियू कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए खलीलाबाद की तरफ जा रहे थे। ये गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भुजैनी के पास दोपहर के करीब एक बजे पहुंचे थे। कोतवाली खलीलाबाद व कांटे पुलिस चौकी के कर्मी तुरंत भुजैनी में पहुंचे। बैरियर लगाकर इन कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोक दिया। वहीं भाकियू कार्यकर्ता खलीलाबाद के चंद्रशेखर तिराहा पर जाने की जिद पर अड़े रहे। इसको लेकर पुलिस व भाकियू कार्यकर्ताओं में काफी देर तक नोकझोंक भी हुई। इसकी वजह से आधा घंटा तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस कर्मी इन्हें लेकर पुलिस लाइन में पहुंचे। यहां पर इन्हें बैठा दिया गया।

महुली थानाध्यक्ष को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

महुली थानाक्षेत्र के नाथनगर-काली जगदीशपुर मार्ग पर कठैचा चौराहे पर बीते मंगलवार को दोपहर के करीब डेढ़ बजे महुली थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। इसी दरम्यान कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर-ट्राली में बैठे करीब 50 भाकियू कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए खलीलाबाद जा रहे थे। इस पर महुली थानाध्यक्ष ने इन्हें रोकने का प्रयास किया। इससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। यकायक चालक ने ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया, थानाध्यक्ष ने कूदकर किनारे पहुंचे और इससे उनकी जान बची। यदि वह ऐसा न किए होते तो अप्रिय घटना घट सकती थी। ट्रैक्टर रैली निकालकर सपाइयों ने जताया विरोध कृषि कानून के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जनपद में ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। पुलिस की सख्ती के चलते कई जगहों पर रैली नहीं निकल पाई। धनघटा में करी 80 ट्रैक्टर के साथ रैली निकाली। बाद में पुलिस ने नेताओं को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत किया। प्रदर्शन कर रहे सपा के जिलाध्यक्ष गौहर अली, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, जयराम पांडेय, केडी यादव, रमेश यादव, प्रदीप सिंह, कोमल यादव, लोरिक यादव ने कहा कि ने कहा कि जब तक कृषि कानून को वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक सपाई खामोश नहीं रहेंगे। किसानों के हित में संघर्ष करते रहेंगे। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है।

chat bot
आपका साथी