बारिश से पेड़,बिजली के पोल व घर गिरे

धान केला और सब्जियों की फसलों को गहरा नुकसान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 11:34 PM (IST)
बारिश से पेड़,बिजली के पोल व घर गिरे
बारिश से पेड़,बिजली के पोल व घर गिरे

संतकबीर नगर: पिछले दो दिनों से जनपद में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। धान, केला व सब्जियों की खेती को नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन की समस्या भी रही। एक घर के ऊपर बिजली का पोल टूटकर गिर गया। जनपद में कई जगहों पर कच्चा मकान गिरने की सूचना है।

बारिश के चलते धान और गन्ने की फसलों पर बुरा असर पड़ा है। सब्जी की खेती पूरी तरह से तबाह हो गई है। गुरुवार की शाम से लेकर शनिवार तक पूरा दिन तक मेंहदावल तहसील क्षेत्र के धर्मसिंहवा, सांथा, मेंहदावल, दुधारा, बेलहर आदि स्थानों पर लगातार बारिश से जलजमाव की समस्या भी लोगों को झेलनी पड़ी है। सब्जी की खेती पर भी बारिश ने बुरा प्रभाव डाला है। सब्जी की पौध पीला पड़ने से किसानों का नुकसान हुआ है। स्थानीय किसानों का कहना है कि बारिश के कारण ज्यादातर धान की फसल गिर गई है। कुछ स्थानों पर धान की फसल पानी में डूबने के कारण खराब हो गई है।

धनघटा तहसील क्षेत्र में बारिश के साथ तेज चल रही हवा ने बड़ा नुकशान हुआ है। शनिवार को बभनवली चौराहे पर एक विशाल पेड़ सड़क के बीचों बीच में गिरा गया। जब तक लोग उसे हटाने का प्रयास करते एक बिजली का खंभा बभनौली के मनोज के घर पर गिर गया। संयोग अच्छा था कि कोई हताहत नहीं हुआ। इसके साथ ही राम जानकी मार्ग पर कठवतिया गांव के निकट भी एक विशाल पीपल का पेड़ गिरने से राम-जानकी मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। मचौली गांव की ऊषा देवी, मेंहदावल के राम सुधाकर और धनघटा की विन्द्रावती के घर पर पेड़ गिरने से वह लोग सड़क पर आ गए हैं। जनपद के अन्य जगहों पर भी मकान गिरने की सूचना है।

chat bot
आपका साथी