मनमानी से बढ़ी किसानों की परेशानी

संतकबीर नगर बघौली विकास खंड क्षेत्र में स्थित क्रय केंद्रों के प्रभारियों की मनमानी से कि सानों की परेशानी बढ़ गई है। परेशान किसान गल्ला कारोबारियों के हाथ कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 11:05 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 11:05 PM (IST)
मनमानी से बढ़ी किसानों की परेशानी
मनमानी से बढ़ी किसानों की परेशानी

संतकबीर नगर: बघौली विकास खंड क्षेत्र में स्थित क्रय केंद्रों के प्रभारियों की मनमानी से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खरीद न होने से धान लेकर किसानों को वापस लौटना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति साधन सहकारी समिति-तिलाठी की है।

इस केंद्र से लगभग एक दर्जन गांव के 1200 से अधिक किसान जुड़े हैं। इन किसानों का धान तारीख तय होने के बाद भी खरीदा नहीं जा रहा है। किसानों को कई दिन तक दौड़ाया जाता है और जगह की कमी का हवाला देकर केंद्र से लौटा दिया जा रहा है। मजबूरी में किसान एक हजार से 1200 रुपये प्रति क्विंट की दर पर गल्ला कारोबारियों को धान देने को विवश हैं। मदरहा गांव के किसान अनिल कुमार ने बताया कि वह एक माह से धान बेंचने के लिए इस केंद्र पर जा रहे है लेकिन उन्हें बार-बार आज-कल कहकर वापस लौटा दिया जा रहा है। इसी तरह की बात परशुराम सिंह, हाफिज अली, महेंद्र कुमार, सुभाष, पप्पू, रामजीत, हारुन अली, इस्तेहाक, जुबेर आदि किसानों ने कहीं। सभी किसानों ने क्रय केंद्र प्रभारी के क्रिया कलापों की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

क्रय केंद्र प्रभारी ने किसानों के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि तीन हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष दो हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। गोदाम में जगह न होने के कारण खरीद रोकी गई है। मिल को धान भेजने के बाद खरीद शुरू हो जाएगी।

आरोपों की होगी जांच

जिला खाद्य विपणन अधिकारी

रुपेश सिंह ने कहा कि जगह की कमी बताकर किसानों को क्रय केंद्र से लौटाने के आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही मिलने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी