नपा में छह सौ पथ विक्रेता पंजीकृत

संतकबीर नगर : नगरपालिका खलीलाबाद के पटरी पर दुकान लगाने वालों को पहचान दी जा रही है। पंजीकरण करके प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 11:07 PM (IST)
नपा में छह सौ पथ विक्रेता पंजीकृत
नपा में छह सौ पथ विक्रेता पंजीकृत

संतकबीर नगर : नगरपालिका खलीलाबाद के पटरी पर दुकान लगाने वालों को पहचान दी जा रही है। पंजीकरण करके पथ विक्रेताओं को फोटो युक्त परिचय पत्र जारी होगा। इसमें कोड नंबर के साथ कारोबार की प्रकृति, श्रेणी, स्थान आदि के साथ 11 ¨बदुओं की सूचनाएं दर्ज हो रही है अब तक छह सौ पथ विक्रेताओं का पंजीकरण करके शुल्क जमा कराया गया है।

पंजीकरण के बाद वार्षिक 150 रुपया मासिक शुल्क भी लिया जाएगा। बरदहिया बाजार में पंजीकरण के बाद अन्य स्थानों पर जागरूक किया जा रहा है। शहर में पथ विक्रेताओं को राहत देने के लिए शुल्क न लेने का निर्णय किया गया है। पंजीकरण के बाद पहचान पत्र बनाएगा। घूम कर समान बेचने वाले पथ विक्रेताओं को इससे परेशानी नहीं होगी। अब तक उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पहचान पत्र होने पर सबको ये पता रहेगा कि इनका पंजीकरण है।

---

वेंडिग जोन लगाएंगे दुकान

-पंजीकृत दुकानदार चिह्नित वें¨डग में दुकान लगाएंगे। इनके लिए स्थान चयन किया जा रहा है। जब तक पथ विक्रेता जैसे दुकान लगा रहे हैं, लगाते रहेंगे। घूम कर बेचने पर ज्यादा जोर रहा। यह भी बताया गया कि वें¨डग जोन बनने के बाद जो पथ विक्रेता जिस जोन का होगा, उसे वहीं के वें¨डग जोन में स्थान दिया जाएगा। शहर में पथ विक्रेता चिह्नित किए हैं। ईओ बीना ¨सह का कहना है पथ विक्रेताओं का नियमानुसार पंजीकरण करके परिचय पत्र जारी किया जा रहा है। आगे इन्हें सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

chat bot
आपका साथी