साहब हमारे हिस्से की रोशनी दिला दीजिए..

महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर निवासी सत्तर वर्ष के अयोध्या राम गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर न्याय मांगने पहुंचे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 08:50 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 08:50 PM (IST)
साहब हमारे हिस्से की रोशनी दिला दीजिए..
साहब हमारे हिस्से की रोशनी दिला दीजिए..

संत कबीरनगर : महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर निवासी सत्तर वर्ष के अयोध्या राम गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर न्याय मांगने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर कुछ दबंग कब्जा कर रहे हैं। करीब अस्सी साल से उनके घर में लगे खिड़की और दरवाजे को बंद कर देना चाहते हैं। एसडीएम के आदेश के बाद भी पुलिस उनकी नहीं सुन रही है। थाने से उन्हें बेइज्जत करके भगा दिया गया। उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह डीएम कार्यालय पर अपना प्राण त्याग देंगे।

बुजुर्ग अयोध्या राम का आरोप है कि स्थानीय पुलिस पैसा लेकर विरोधियों की मदद कर रही है। उनके हिस्से की हवा और रोशनी भी विपक्षी बंद कर देना चाहते हैं। उप जिलाधिकारी मौके पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भेजकर मामला समझने के बाद पुलिस को फटकार भी लगाई। इस बात से पुलिस और नाराज हो गई है। थानेदार और संबंधित दारोगा धमकी दे रहे हैं कि जो चाहे कर लो, अब तुम्हारी जमीन नहीं मिलेगी। थक-हारकर वह न्याय मांगने जिलाधिकारी के पास पहुंचे हैं।

उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि बुजुर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने पुलिस को तत्काल एक्शन लेने को कहा है। यदि पुलिस उसके बाद भी नहीं सुन रही है तो उसके खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। थानेदार प्रदीप सिंह ने कहा कि संबंधित दारोगा को काम बंद करवाने को कहा गया था। आखिर अभी तक काम क्यों नहीं बंद हुआ, वह इसका पता करवाकर बुजुर्ग को न्याय दिलवाएंगे।

chat bot
आपका साथी