सेवा व समर्पण भाजपा का संस्कार: विधायक

भाजपा की सरकार देश हित के लिए समर्पित है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 11:21 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 11:21 PM (IST)
सेवा व समर्पण भाजपा का संस्कार: विधायक
सेवा व समर्पण भाजपा का संस्कार: विधायक

संतकबीर नगर: भाजपा सेवा और समर्पण की भावना से राजनीति करती है। वोट बैंक को लेकर देश को बांटने का प्रयास करने वाले लोगों को इससे सबक लेना चाहिए। भाजपा की सरकार देश हित के लिए समर्पित है।

मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल ने ग्राम जमोहरा में आयोजित सदस्यता अभियान व जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान कहा कि वर्ष 2014 में कांग्रेस के कु-शासन का अंत कर जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की सत्ता सौंपी। अब पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। सेवा और समर्पण ही भाजपा की नीति है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिना थके व अवकाश लिए लगातार प्रदेश के विकास के लिए लगे हैं। इसका परिणाम पंचायत चुनाव में भारी जीत और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पहले का रिकार्ड टूटा। उन्होंने लोगों से पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की। इस दौरान बघौली के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू, राजेंद्र निषाद, विनोद पांडेय, अरुण सिंह, बालरूप कन्नौजिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे। खेल से होता है शरीर का विकास

संतकबीर नगर: सांथा ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमाकला में सोमवार को दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुआ। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल से शरीर का विकास होता है। समय-समय पर इसका आयोजन होना चाहिए। गांवों में प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। खेल का आयोजन न होने से उनकी प्रतिभा का पता नहीं चलता।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि परिषदीय विद्यालय के बच्चे शिक्षा के साथ खेल में नाम रोशन कर रहे हैं। दौड़, लंबी कूद आदि में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंतिम दिन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर बीडीओ गीतांजलि, धीरेंद्र त्रिपाठी, सर्वेश राय , हरिकेश मिश्र,अरशद परवे•ा, अमरेश बहादुर सिंह, वेदप्रकाश, मोहम्मद इस्माइल समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व प्रतिभागी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी