खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू नदी

तुर्कवलिया गांव स्थित एमबीडी बंधे के चौड़ीकरण व उच्चीकरण करने का काम शुरू

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:56 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:56 PM (IST)
खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू नदी
खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू नदी

संतकबीर नगर: धनघटा तहसील क्षेत्र में अब सरयू नदी खतरा निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। दो दिन से लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। अभी गांवों में पानी नहीं घुसा है। इसके बाद भी बाढ़ आने की संभावना देखकर कई लोग पलायन करने की तैयारी शुरू कर दिए हैं। इन्हें बाढ़ से बर्बादी की चिता सता रही है। इन सबके बीच बाढ़ खंड के अधिकारियों ने तुर्कवलिया गांव स्थित एमबीडी बंधे के चौड़ीकरण व उच्चीकरण करने का काम शुरू कर दिया है।

धनघटा तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का खतरे का निशान 79.350 मीटर है। यह नदी शुक्रवार को खतरा निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। तुर्कवलिया गांव के वीरेंद्र, सुभग, राजेंद्र, जयकरण, सुभाष, रामशंकर, चंद्रकिरण ने कहा कि यदि इसी तरह से जलस्तर बढ़ता रहा तो नदी के आसपास के कई गांवों के लोगों को घर छोड़ने के लिए विवश होना पड़ सकता है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण तमाम लोग गांव से पलायन करने की तैयारी कर रहे हैं। दो दिन पूर्व डीएम ने 22 गांवों को खाली करवाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों में से एक भी व्यक्ति ने घर नहीं छोड़ा। इन सबके बीच बाढ़ खंड के अधिकारियों ने कटान को देखते हुए तुर्कवलिया गांव स्थित एमबीडी बंधे के चौड़ीकरण व उच्चीकरण करने का काम शुरू कर दिया है। एसडीएम ने गांवों में पहुंचकर देखी बाढ़ की स्थिति

एसडीएम योगेश्वर सिंह ने शुक्रवार को धनघटा तहसील क्षेत्र के तुर्कवलिया, गायघाट आदि गांवों में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति देखी। एसडीएम ने कहा कि उत्तराखंड में हुई तेज बारिश के चलते बाढ़ आने की संभावना बनी हुई है। इसलिए तहसील के अधिकारी व कर्मचारी बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए तैयार रहें ताकि आपदा आने पर जनता का भरपूर सहयोग किया जा सके। तुर्कवलिया गांव स्थित एमबीडी बंधे की सुरक्षा अति आवश्यक है। बंधे की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसे सुरक्षित रखने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारी पूरी तैयारी कर लें। इस मौके पर बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता अजय कुमार, सहायक अभियंता सतीश चंद्र, तेज बहादुर सिंह, मनोज कुमार सिंह, आरिफ अंसारी, जनार्दन यादव, सुनील रौनियार, दिनेश प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी