सरयू नदी का घट रहा जलस्तर,गांवों में बाढ़ का पानी

22 गांवों के कई लोग बंधे पर लिए हैं शरण बाढ़ पीड़ितों की बढ़ी परेशानी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:37 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:37 PM (IST)
सरयू नदी का घट रहा जलस्तर,गांवों में बाढ़ का पानी
सरयू नदी का घट रहा जलस्तर,गांवों में बाढ़ का पानी

संतकबीर नगर: धनघटा तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर घट रहा है। इसके बाद भी क्षेत्र के 22 गांवों में बाढ़ का पानी जमा है। इसकी वजह से इन गांवों के कई लोगों ने बंधे पर शरण ले लिया है। वहीं कई लोग परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदारों के यहां ठहरे हैं। जिला व तहसील प्रशासन के स्तर से इन्हें राहत सामग्री वितरित नहीं की जा रही है। इसके चलते बाढ़ पीड़ितों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।

तहसील क्षेत्र में सरयू नदी बीते सोमवार को खतरा निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई थी। जलस्तर घटने की वजह से नदी वर्तमान में खतरा निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। क्षेत्र के पटौवा, आगापुर गुलरिहा, कंचनपुर, भौवापार, सरैया, खरैया सहित 22 गांवों में बाढ़ का पानी जमा है। इन गांवों के कई लोगों ने बंधे पर शरण ले लिया है। जनपद व तहसील प्रशासन के स्तर से बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री नहीं बांटी जा रही है। इसके चलते बाढ़ पीड़ितों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। कंचनपुर गांव के शंकर, गायघाट गांव के चतुरी, सीयर गांव के विकास व रामहुजूर आदि बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि गांव में पानी भरा होने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। सैकड़ों किसानों की धान की फसल डूबी हुई है। कुछ दिन में फसल बर्बाद हो सकती है। परिवार के भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। पशुओं के चारे का संकट बना हुआ है। इस संबंध में पूछने पर एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। बाढ़ पीड़ितों की समस्या जल्द समाप्त हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी