खतरे के निशान के करीब पहुंची सरयू नदी

24 घंटे में दो मीटर बढ़ गया सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ 15 सेमी नीचे रह गया है जलस्तर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:30 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:30 PM (IST)
खतरे के निशान के करीब पहुंची सरयू नदी
खतरे के निशान के करीब पहुंची सरयू नदी

जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर : पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश के कारण सरयू नदी एक बार फिर उफना गई है। 24 घंटे में नदी का जलस्तर दो मीटर बढ़ गया है और नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ 15 सेमी नीचे रह गया है। जलस्तर में वृद्धि जारी है।

जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए नदी और बांध के बीच बसे 22 गांवों को खाली करने का निर्देश भी जारी कर दिया है। कुछ दिन पहले आई बाढ़ के बाद अभी तुर्कवलिया में सरयू की कटान को रोकने के लिए ड्रेनेज खंड के अधिकारी व कर्मचारी परेशान थे। कुछ दिन पहले ही नदी का जलस्तर कम होने से बांध पर शरण लिए ग्रामीण घरों को लौटकर साफ-सफाई करवाकर सामान्य जीवन जीने का प्रयास कर रहे थे, इसी बीच उत्तराखंड के पहाड़ों पर आफत की बारिश हो गई। बाढ़ की आशंका को देखते हुए डीएम ने तत्काल नदी और बांध के बीच बसे 22 गांवों को एहतियात के तौर पर खाली करने का निर्देश बुधवार को दिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नदी का जायजा लिया। लगातार बढ़ रही है नदी सरयू नदी के खतरे का निशान 79.35 मीटर है। अभी एक पखवारा पहले नदी का जलस्तर 77 मीटर रहा। महज एक दिन में ही यह बढ़कर 79.20 मीटर हो गया है। बढ़त लगातार जारी है। हाल यही रहा तो नदी शुक्रवार को खतरे का निशान पार कर सकती है।

-

घर छोड़ने को तैयार नहीं ग्राम निवासी

डीएम दिव्या मित्तल ने 22 गांवों को खाली करवाने का निर्देश दिया है, लेकिन ग्रामीण अपने घरों पर ही जमे हैं। एसडीएम योगेश्वर सिंह ने कहा कि कहीं से किसी को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। बांध की सुरक्षा के लिए भी हर स्तर से तैयारियां पूरी हैं।

chat bot
आपका साथी