खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर आवागमन डेढ़ घंटे तक ठप रहा

रविवार की सुबह करीब नौ बजे अचानक शुरू हुई आंधी-बारिश से कई जगह बिजली के पोल गिर गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jul 2020 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jul 2020 11:32 PM (IST)
खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर आवागमन डेढ़ घंटे तक ठप रहा
खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर आवागमन डेढ़ घंटे तक ठप रहा

संत कबीरनगर : रविवार की सुबह करीब नौ बजे अचानक शुरू हुई आंधी-बारिश से कई जगह बिजली के पोल गिर गए। पेड़ गिरने से खलीलाबाद-धनघटा राजकीय मार्ग पर आवागमन डेढ़ घंटे तक ठप रहा। जिले में कई जगह बिजली आपूर्ति घंटों ठप रही।

खलीलाबाद-धनघटा राजकीय मार्ग पर केरमुआ चौराहे के पास रविवार को सुबह करीब दस बजे आंधी-पानी की वजह से शीशम का पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे बिजली का तार व एक पोल भी जमीन पर गिर पड़ा। संयोग अच्छा रहा कि उस वक्त बिजली प्रवाहित नहीं हो रही थी। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। डेढ़ घंटा बाद यानी सुबह के करीब साढ़े ग्यारह बजे आवागमन बहाल हुआ। विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कस्बों व गांवों में देर शाम तक बिजली आपूर्ति ठप रही। खलीलाबाद शहर में भी तीन से चार घंटे तक बिजली नहीं रही। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार सांथा, धर्मसिंहवा, मेंहदावल, दुधारा, बेलहर आदि जगहों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे जलजमाव की समस्या उत्पन्न हुई, जाम नालियों का पानी इधर-उधर बहने लगा। दिनभर बिजली न रहने से लोगों को दिक्कत हुई। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार बारिश से जलजमाव की समस्या पैदा हुई लेकिन किसानों के चेहरे खिले हुए दिखे। इन्होंने धान की फसलों को काफी फायदा पहुंचने की बात कही।

chat bot
आपका साथी