पुरानी रंजिश में रिहायशी झोपड़ी में लगाई आग, हजारों की क्षति

संतकबीर नगर बेलहर थाना क्षेत्र के बसईया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने शुक्रवार की रात में राजू की रिहायशी झोपड़ी में आग लगा दी। आग से झोपड़ी में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:28 PM (IST)
पुरानी रंजिश में रिहायशी झोपड़ी में लगाई आग, हजारों की क्षति
पुरानी रंजिश में रिहायशी झोपड़ी में लगाई आग, हजारों की क्षति

संतकबीर नगर : बेलहर थाना क्षेत्र के बसईया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने शुक्रवार की रात में राजू की रिहायशी झोपड़ी में आग लगा दी। आग से झोपड़ी में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

पीड़ित राजू ने तहरीर में लिखा है कि पड़ोसी से पुरानी रंजिश चल रही थी। ग्रामीणों के दबाव पर बीते दस अप्रैल को पड़ोसी ने सुलह कर लिया था। सुलह के बाद वह प्रतिदिन हमें अपशब्द कहता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। शुक्रवार को परिवार के साथ झोपड़ी में सो गया। रात में आग लगने पर नींद खुली तो परिवार के साथ झोपड़ी से बाहर भाग कर जान बचाई। दस अप्रैल को सुलह करने वाले पड़ोसी ने ही झोपड़ी में आग लगाई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच में पुष्टि के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

-------------

फर्जी दस्तावेज पर बैनामा करने का आरोपित गिरफ्तार

संतकबीर नगर : फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर भूमि का बैनामा करने के दो आरोपितों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ दो माह पूर्व मुकदमा दर्ज हुआ था।

खलीलाबाद कोतवाली के प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि फिरेंदिया गांव के श्याम सुंदर ने बीते 15 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी भूमि को गांव के रामसरन और सोनमति द्वारा फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया गया है। जांच में आरोप सही मिलने पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी