युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक के खिलाफ शिकायत पर बखिरा पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। थाने में दिए गए तहरीर में किशोरी ने लिखा है कि अपने गांव से जब भी बाहर जाती थी। बीच रास्ते में गांव का ही एक युवक बार-बार फब्तियां कसता था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 10:59 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:09 AM (IST)
युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा
युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

संतकबीर नगर: बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक के खिलाफ शिकायत पर बखिरा पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। थाने में दिए गए तहरीर में किशोरी ने लिखा है कि अपने गांव से जब भी बाहर जाती थी। बीच रास्ते में गांव का ही एक युवक बार-बार फब्तियां कसता था। एक वर्ष पूर्व उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। वह गर्भवती हो गई। पेट में दर्द होने पर वह बिना परिवार के लोगों को बताए सहजनवां के एक अस्पताल में दिखाने के लिए गई। उसे मृत बच्चा पैदा हुआ। जानकारी होने पर उसके माता-पिता युवक के घर शिकायत करने गए। युवक के परिजन सुलह का दबाव बनाने लगे। प्रभारी निरीक्षक अखिलानंद उपाध्याय ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपित सरवन पुत्र जतन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी