रमजान माह को लेकर तैयारियां तेज, चांद के दीदार का इंतजार

संतकबीर नगर इबादत व बरकत के माह रमजान के चांद के दीदार का इंतजार हो रहा है। सभी को 13 अप्रैल को चांद के दिखने की संभावना है। चांद दिखने के बाद रोजा शुरू होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 10:28 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 10:28 PM (IST)
रमजान माह को लेकर तैयारियां तेज, चांद के दीदार का 
इंतजार
रमजान माह को लेकर तैयारियां तेज, चांद के दीदार का इंतजार

संतकबीर नगर : इबादत व बरकत के माह रमजान के चांद के दीदार का इंतजार हो रहा है। सभी को 13 अप्रैल को चांद के दिखने की संभावना है। चांद दिखने के बाद रोजा शुरू होगा।

मुस्लिम समुदाय के लोग खान-पान की सामग्री के साथ माह भर की दिनचर्या को व्यवस्थित करने में जुट गए हैं। सभी को अब चांद के दीदार का इंतजार है। जामा मस्जिद खलीलाबाद के इमाम हाफिज माजिद अली का कहना है कि इस्लाम के पांच वाजिब अरकानों (सिद्धातों) में रोजा एक है। कुरान शरीफ को ना•िाल होने से इसे अल्लाह का महीना कहा गया है। मदरसतुल कुरान खलीलाबाद के मौलाना कारी महबूब ने बताया कि सुबह की अजान से पहले खाने का हुक्म दिया है, जिसे सेहरी कहते हैं। रोजा रखने के बाद अजान के वक्त लोग जो कुछ खाते हैं, उसे इफ्तार कहते हैं। अल्लाह की इबादत के लिए कुरआन शरीफ की पुस्तकें, रमजान की बरकतें, असरे की फजलिहत आदि पुस्तक की मांग बढ़ गई है। बाजार में धार्मिक पुस्तकों के साथ ही टोपियों की भी मांग अधिक है।

----------

सोमवाती अमावस्या पर पूजन आज संतकबीर नगर : सोमवती अमावस्या पर्व पर सोमवार को आस्थावान दान-पुण्य करेंगे। महिलाएं पीपल के वृक्ष की पूजा करेंगी। सनातन धर्म के लोगों का मानना है कि यह अमावस्या शुभ व सर्वश्रेष्ठ होती है। पं.दयाशंकर पांडेय का कहना है कि प्रत्येक माह में एक बार अमावस्या आती है। प्रत्येक सप्ताह में एक दिन सोमवार का होता है। ऐसा संयोग बहुत कम ही होता है कि जब सोमवार को अमावस्या रहती हो। इस दिन पूजन से सुख, समृद्धि के साथ मंगल कामना की पूर्ति होती है। गंगा, सरयू आदि नदियों में स्नान, गोदान, अन्नदान, वस्त्र, स्वर्ण आदि का दान तथा यज्ञ, कथा आदि का विशेष महत्व है।

------------

chat bot
आपका साथी