प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला : आलोक

साइकिल रैली लगभग एक दर्जन गांवों से होकर गुजरी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:23 PM (IST)
प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला : आलोक
प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला : आलोक

जासं,संत कबीरनगर : प्रदेश सरकार अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का दावा कर रही है। यहां वास्तविकता अलग है। अपराधियों से यहां की पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। कानपुर की घटना इसका प्रमाण है।

सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को खलीलाबाद के ग्राम गिरधरपुर से साइकिल यात्रा निकाली। खलीलाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आलोक यादव ने रैली को हरी झडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली लगभग एक दर्जन गांवों से होकर गुजरी। सभी क्षेत्रों में पार्टी के पंफलेट भी बांटे गए। इस दौरान बूथ अध्यक्ष अब्दुल कलाम, प्रमोद यादव पूर्वांचल, गुलाम हुसैन,भरत चौहान,नूर सलाम,शबरे आलम, रामसकल, रामप्रीत, विकास, अय्यूब, अजीजुलहक समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी