प्रधान संघ के पदाधिकारियों के चयन पर उठे सवाल

फूलमाला पहनाकर पदाधिकारियों का स्वागत करने के दौरान बवाल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 05:46 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 05:46 PM (IST)
प्रधान संघ के पदाधिकारियों के चयन पर उठे सवाल
प्रधान संघ के पदाधिकारियों के चयन पर उठे सवाल

संतकबीर नगर: प्रधान संघ के जिला संरक्षक की अध्यक्षता में खलीलाबाद ब्लाक के सभागार में शुक्रवार को सुबह ब्लाक कार्यकारिणी के गठन के लिए निर्वाचित प्रधानों की बैठक बुलाई गई थी। दोपहर के करीब एक बजे पदाधिकारियों के चयन के बाद फूलमाला पहनाकर स्वागत करने के दौरान अचानक बवाल शुरू हो गया। कुछ प्रधानों ने पदाधिकारियों

के चयन की प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया। विरोध जताने वाले प्रधान को पद मिलने के बाद मामला शांत हुआ।

प्रधान संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जिला संरक्षक अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को सुबह करीब ग्यारह बजे खलीलाबाद ब्लाक के सभागार में बैठक शुरू हुई। सभी की सहमति से बतौर पर्यवेक्षक के रूप में जिला संरक्षक व उनके सहयोगियों ने विभिन्न पदों के लिए चयनित हुए पदाधिकारियों का नाम घोषित किया। इसके बाद इन्हें फूलमाला पहनाकर स्वागत किया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम पंचायत सियरासाथा के प्रधान पति मिगू सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें कार्यकारिणी की गठन के बैठक किए जाने की सूचना नहीं मिली थी। जबकि जिला संरक्षक व उनके सहयोगी यह बार-बार कहते रहे कि तीन दिन पूर्व ही इसकी सूचना दे-दी गई थी। ब्लाक के 97 में से 60 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों ने बैठक में भाग लिया। सभी की सहमति से विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया है। इन सबके बीच प्रधान पति ने कहा कि सभी प्रधानों को बैठाकर उनके सामने सभी की सहमति से प्रधानों को ब्लाक स्तर पर पद दिया जाए। इन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया। इसी बीच ग्राम पंचायत शिवशंकरपुर के प्रधान आशुतोष यादव ने प्रधान पति की बातों का समर्थन किया। बाद में शिवशंकरपुर के प्रधान को ब्लाक महासचिव बनाया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। जिला संरक्षक ने बताया कि रवींद्र सिंह को खलीलाबाद ब्लाक का अध्यक्ष, रमाकांत यादव व बालेंद्र चौधरी को उपाध्यक्ष, अनिल देव चौधरी व आशुतोष यादव को महासचिव, अरूण कुमार मौर्य, राधेश्याम चौहान, प्रेमचंद्र यादव व संदीप कुमार चौधरी को सचिव तथा अब्दुल फारूक खां को संरक्षक नामित किया गया है। बैठक में कौशल कुमार चौधरी, महेंद्र पाल चौधरी, अजय यादव, बलराम यादव, राजकिशोर, विवेकानंद, रामछत्र सिंह, मंजीत सिंह, लक्ष्मी देवी, सूरज कुमार, वीरेंद्र चौधरी, श्रवण त्रिपाठी आदि प्रधान उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी