आमी नदी में मिलने वाले नाले को पाटे हैं मनबढ़

भारतीय किसान यूनियन(भानू गुट)के कार्यकर्ताओं ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा यदि जल्द सभी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो वे भविष्य में वृहद आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर इन समस्याओं को दूर करने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 11:26 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 11:26 PM (IST)
आमी नदी में मिलने वाले नाले को पाटे हैं मनबढ़
आमी नदी में मिलने वाले नाले को पाटे हैं मनबढ़

जासं, संतकबीर नगर : भारतीय किसान यूनियन(भानू गुट)के कार्यकर्ताओं ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा यदि जल्द सभी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो वे भविष्य में वृहद आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर इन समस्याओं को दूर करने की मांग की। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता रणजीत सिंह ने कहा कि बेलहरकलां ब्लाक के ग्राम पंचायत खटियावां से होकर नाला आमी नदी में मिलता है। इस गांव के सिवान में इस नाले को मनबढ़ों ने पाट दिया है। इससे पानी का बहाव रूक गया है और किसानों की फसल चौपट हो रही है। इस नाले की जल्द खोदाई करके फसल को नुकसान होने से बचाया जाए। जिलाध्यक्ष रामवृक्ष पटेल ने कहा कि खलीलाबाद के जंगलऊन में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में अनियमितता की गई है, जांच कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। उमरीकला गांव में एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास मिला था लेकिन मनरेगा से मिलने वाली मजदूरी लाभार्थी को आज तक नहीं मिली। अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रधान के मिलीभगत से मनरेगा के मजदूरी को दूसरे के खाते में भेजकर बंदर-बांट किया जा रहा है। मगहर से रसूलपुर होते हुए बयारा जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग का जल्द मरम्मत कराया जाए ताकि लोग आसानी से आ-जा सकें। धरना देने वालों में राजेश भारती, बाबूराम, मनोज मिश्रा, मोहम्मद अहमद, भुलई प्रसाद, जयपाल मौर्य, अरविद, सूरज, हरिश्चंद्र, कपिल, गोरख यादव, प्रमीला, रीता, इंद्रवाती,सुखारी, लालमन गुप्त, डा. जमाल अहमद, महगु चौधरी, हरिराम राम अवध, हफीजुर्रहमान आदि मौजूद रहें।

chat bot
आपका साथी