सीएमओ कार्यालय पर धरना,स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र

सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 10:59 PM (IST)
सीएमओ कार्यालय पर धरना,स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र
सीएमओ कार्यालय पर धरना,स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र

संतकबीर नगर : स्वास्थ्य विभाग के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना शनिवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। पूरे दिन सीएमओ कार्यालय पर कर्मियों ने धरना दिया। शहर के मड़या में पहुंचे प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।

संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अभय त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री को सौंपे ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि निजीकरण न करके पुरानी पेंशन बहाल हो। रिक्त पदों पर स्थाई तैनाती हो। जिसमें संविदा कर्मियों को वरीयता दी जाए। वेतन विसंगतियों को निराकरण करके समान कार्य का समान वेतन दिया जाना समय की मांग है। इसके साथ ही नियमानुसार समायोजन करके सुविधाएं बहाल की जाए। इस दौरान मुख्य रूप से संगठन के जिला संयोजक दीनदयाल वर्मा, महेंद्र त्रिपाठी, राजेश पांडेय, आनंद मौर्या, डा. रचना, छाया, डा. अश्वनी, डा. सलीम, नैनसी, सोनिका, ज्योति, योगेश सहित संविदा चिकित्सक व कर्मी मौजूद रहे। सरकार के कार्य भारी, विपक्ष में मारा-मारी: नीतू

संतकबीर नगर: भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री नीतू सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भारी हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के चलते सरकार का कार्य सब पर भारी है। विपक्ष के पास मुद्दों की तलाश में मारा-मारी चल रही है। प्रदेश में पहले से अधिक सीटें जीतकर भाजपा सरकार बनाएगी।

नीतू सिंह शनिवार को बेलहर मंडल के कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि हर दिन देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ है। कार्यकर्ताओं को बूथों पर मौजूद रहकर सभी को मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के गोरखपुर आगमन की तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस मौके पर जिला मंत्री कौशलेंद्र सिंह दीपू, जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय, भूपेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अत्रिमुनि राय, उदयराज यादव, मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, भीम बहादुर सिंह, लक्ष्मी नारायण शुक्ल, मंडल महामंत्री रामहित चौहान राकेश सिंह, संजय सिंह बब्लू समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी