प्रियंका गांधी ने महसूस किया बुनकरों का दर्द

बुनकरों के विरोध-प्रदर्शन के बाद सरकार के जिम्मेदार अधिकारियों ने वार्ता तो की पर शासनादेश जारी नहीं किया। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बुनकरों के दर्द को महसूस करके मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:06 PM (IST)
प्रियंका गांधी ने महसूस किया बुनकरों का दर्द
प्रियंका गांधी ने महसूस किया बुनकरों का दर्द

संतकबीर नगर: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहा कि कोरोना के दौर में काम-धंधा बंद होने से हर कोई परेशान है। बुनकरों को फ्लैट रेट से बिजली देने की योजना बंद कर देने से रोटी का संकट पैदा हो गया।

बुनकरों के विरोध-प्रदर्शन के बाद सरकार के जिम्मेदार अधिकारियों ने वार्ता तो की पर शासनादेश जारी नहीं किया। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बुनकरों के दर्द को महसूस करके मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

कहा है कि बुनकरों की बदहाली को लेकर प्रदेश व केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही हैं। सूती कपड़ों के साथ ही वाराणसी की साड़ियों का कारोबार भी चौपट हो रहा है। उन्होंने छोटे कारोबारियों को सहूलियत दिए जाने के साथ ही हस्तकला को जीवित रखने के लिए पैकेज घोषित करने का निवेदन किया है। कहा कि कांग्रेस ही आम जनता की सच्ची हितैषी पार्टी है। प्रियंका गांधी के पहल की बुनकरों ने सराहना की है।

chat bot
आपका साथी