कर्तव्यपथ पर शहीद होना पुलिसकर्मियों का गौरव

जागरण संवाददाता संत कबीरनगर समाज को भयमुक्त करने के लिए पुलिसकर्मी दिन-रात एक करके क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:11 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:11 PM (IST)
कर्तव्यपथ पर शहीद होना पुलिसकर्मियों का गौरव
कर्तव्यपथ पर शहीद होना पुलिसकर्मियों का गौरव

जागरण संवाददाता, संत कबीरनगर: समाज को भयमुक्त करने के लिए पुलिसकर्मी दिन-रात एक करके कार्य करते हैं। जब आम जनता सोती है तो पुलिस पहरेदारी करती है। कभी-कभी पुलिस को अपराधियों व आतंकियों का शिकार भी बनना पड़ता है। लेकिन कर्तव्य पथ पर शहीद होना पुलिसकर्मियों के लिए गौरव की बात होती है।

बुधवार को खलीलाबाद के रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस की सेवा कठिन चुनौतियों भरी होती है। जो लोग ईमानदारी से इसे पूरा करते हैं उन्हें समाज और विभाग हमेशा याद करता है। उन्होंने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने सभी पुलिस कर्मियों को अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय रहने को कहा। इस दौरान सीओ अंबरीश भदौरिया, राम प्रकाश, गयादत्त मिश्र, कोतवाली प्रभारी मनोज पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक पंकज त्रिपाठी, त्रिलोचन त्रिपाठी, विनय पाठक, जितेंद्र यादव समेत अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी