रोजेदारों ने घरों में पढ़ी नमाज, ईद की तैयारी में जुटे

संतकबीर नगर माह-ए-रमजान में सोमवार को 27वां रोजा रखा गया। घरों में अकीदतमंदों ने अल्लाह की इबादत की और ईद की तैयारी में जुट गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:50 PM (IST)
रोजेदारों ने घरों में पढ़ी नमाज, ईद की तैयारी में जुटे
रोजेदारों ने घरों में पढ़ी नमाज, ईद की तैयारी में जुटे

संतकबीर नगर: माह-ए-रमजान में सोमवार को 27वां रोजा रखा गया। घरों में अकीदतमंदों ने अल्लाह की इबादत की। मुबारक माह के आखिरी अशरा अब पूरा होने वाला है। दो से तीन दिन का रोजा शेष है। बुधवार को चांद के दीदार व गुरुवार को ईद संभावित है। गुरुवार को चांद देखकर शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी।

खुशियों की सौगात वाले पर्व पर खरीदारी चल रही है। टोपी, कुर्ता-पायजामा, इत्र, बुर्का, नकाब, रेडीमेड कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, खाद्य सामग्री, क्राकरी, सेवई आदि सामग्री खरीदी जा रही है। प्रशासन लोगों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील कर रहा है। मस्जिद व ईदगाह में इस बार जमात नहीं लगेगी। घरों में ही रोजेदार नमाज पढ़ेंगे। महिलाएं सेवई के साथ तरह-तरह के पकवान बनाने में जुटीं हैं।

सेवई की कीमत रुपये प्रति किलो

-सेवई राड - 45- 75

-छत्ता - 60-70

- सूतफेनी- 100- 120

-बारीक - 130 -150

-लच्छी - 80 - 110

-डिब्बा बंद- 90-120 -------------- रमजान में आज- 28वां रोजा

- इफ्तार - शाम 6.39 (मंगलवार) -सुन्नी

- सहरी- सुबह 3.39 बजे ( बुधवार) -सुन्नी -------- - इफ्तार - शाम 6.55 बजे (मंगलवार) -शिया

- सहरी- सुबह 3.46 बजे (बुधवार) -शिया ------------

विद्युत विभाग की लापरवाही रोजेदारों पर भारी

संतकबीर नगर : विद्युत विभाग की लापरवाही से क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों को तीन दिन से बिजली नहीं मिल पा रही है। रोजेदारों ने शिकायत दर्ज कराते हुए बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

सेमरियावां ब्लाक के गंगैचा, जातेडीहा दुबौलिया, दशावां, भरवलिया बूधन, बजहरा गांवों के उपभोक्ताओं को विद्युत उपकेंद्र कुसहरा से आपूर्ति की जाती है। इन गांवों के करीब दो हजार घरों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। पोल टूटने से तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। गर्मी में सबसे ज्यादा दिक्कत रोजेदारों को हो रही है। गंगैचा के पूर्व प्रधान रियाज अहमद, बजहरा के प्रधान इरसाद अहमद, कमरे आलम सिद्दीकी ने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है। बिजली गुल रहने से गर्मी में काफी दिक्कत हो रही है। शिकायत के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा रही है।

अवर अभियंता चंद्रकेश मौर्य ने कहा कि एक जगह पोल टूटा है, इसलिए बिजली आपूर्ति ठप है। इसे ठीक कराया जा रहा है, जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी