शोषण के खिलाफ प्रधान संघ ने किया प्रदर्शन

विकास कार्यों में लगातार कमीशन मांगा जा रहा है। विरोध करने पर प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 07:15 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 07:15 PM (IST)
शोषण के खिलाफ प्रधान संघ ने किया प्रदर्शन
शोषण के खिलाफ प्रधान संघ ने किया प्रदर्शन

संत कबीरनगर : बघौली ब्लाक पर प्रधान संघ के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन कर जिलास्तरीय अधिकारी पर शोषण करने का आरोप लगाया। प्रधानों का कहना है कि विकास कार्यों में लगातार कमीशन मांगा जा रहा है। विरोध करने पर प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

गुरुवार को बघौली ब्लाक मुख्यालय पर प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम यादव के नेतृत्व में एक जिलास्तरीय अधिकारी के खिलाफ प्रधान संघ ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ने कहा कि एक तो हम वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जुझ रहे हैं। मनरेगा के तहत प्रवासी कामगारों को रोजगार की व्यवस्था में लगे हैं। ऊपर से जिले का एक अधिकारी बार-बार प्रताड़ित कर रहा है। मनोज चौधरी ने कहा कि सरकारी दर पर सीमेंट 255 रुपये है जबकि बाजार में 450 रुपये बोरी बिक रहा है। ईंट 12000 रुपये ट्राली की जगह 14000 में मिल रहा है। ऐसी दशा में हम प्रधानों का शोषण किया जा रहा है। इस दौरान राम प्रकाश पांडेय, स्वतंत्र लाल श्रीवास्तव , दामोदर पांडेय, पिन्टू राय, भीम राय, राजेश यादव, एखलाक अहमद, मथुरा पाठक, जितेन्द्र चौरसिया, रामवृक्ष , मोहम्मद हाफिज, शैलेन्द्र मिश्रा, शारदा यादव, विजय मौर्या, महेन्द्र यादव समेत तमाम प्रधान उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी