प्रवीन निषाद की जीत पर जताई खुशी
नवनिर्वाचित सांसद प्रवीण कुमार निषाद के विजयी होने पर निवर्तमान सांसद शरद त्रिपाठी ने बधाई दी। उन्होंने कहाकि संतकबीरनगर की जनता ने विकास के लिए जो समर्थन दिया उसके लिए बधाई के पात्र हैं।
संतकबीर नगर: नवनिर्वाचित सांसद प्रवीण कुमार निषाद के विजयी होने पर निवर्तमान सांसद शरद त्रिपाठी ने बधाई दी।
उन्होंने कहाकि संतकबीरनगर की जनता ने विकास के लिए जो समर्थन दिया उसके लिए बधाई के पात्र हैं। समस्याओं को लोकसभा में रखने का काम नवनिर्वाचित सांसद करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने जनपद के सभी कार्यकर्ताओं व जनता के प्रति आभार जताया। विकास की जीत
भाजपा की जीत पर मंडल अध्यक्ष राम पुरुषोत्तम गुप्ता ने कहा कि यह राष्ट्र व विकास का जीत है। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविद जायसवाल, संतराम वरुण,मंडल उपाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया, अनिल कुमार सोनी, पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री रामसागर चौधरी, सेक्टर प्रमुख कमलेश यादव, चंद्रशेखर प्रजापति, राम आसरे यादव, संजय चौहान, कृष्णदत्त पांडेय, कन्हैया लाल यादव, भोलेनाथ गुप्ता,धर्मेंद्र कुमार, राम पूजन, अर्जुन प्रसाद, अफजल हुसैन आदि मौजूद रहे।
--
भाजपा की मनाया जश्न
भाजपा की जीत पर धनघटा व हैंसर चौराहा पर युवाओं ने जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
भाजयुमो तहसील संयोजक वीरेंद्र जायसवाल ने विकास की जीत है। हैसर के प्रमुख प्रिस अगमसिंह शैंकी ने कहा कि अब भाजपा की सरकार में पेदश व देश का चौतरफा विकास होगा। दिनेश कुमार, शिव सागर, दीपू मौर्या, महेश चौरसिया, दीपक सिंह, पिटू गुप्ता, विनय पांडेय, अवधेश कसौधन आदि मौजूद रहे।