अपराध रोकने में पुलिस-पब्लिक का समन्वय जरूरी : एसपी

बेलहर थाने पर एसपी ने लगाई चौपाल लोगों से स्थापित किया संवाद

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 12:04 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 12:04 AM (IST)
अपराध रोकने में पुलिस-पब्लिक का समन्वय जरूरी : एसपी
अपराध रोकने में पुलिस-पब्लिक का समन्वय जरूरी : एसपी

संतकबीर नगर : बेलहर थाने पर बुधवार की देर शाम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से एसपी डा. कौस्तुभ ने कहा कि अपराध को रोकने में सभी के सहयोग की जरूरत है। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि आमजन, व्यापारी व संभ्रांत लोगों के साथ पुलिस को समय-समय पर बैठक करके उनकी समस्याओं को जानकर उसका निस्तारण करना चाहिए। इससे पुलिस व पब्लिक के बीच में सौहार्द पैदा होता है। जिसका असर पुलिसिग पर पड़ता है।

घटनाओं को रोकने के लिए एसपी ने रात्रि गश्त को आवश्यक बताया। चौपाल में लोगों ने कहा कि पुलिस सभ्य लोगों पर भी किसी के कहने पर शांतिभंग की कार्रवाई कर देती है। जिससे लोग बेवजह परेशान होते हैं। पूर्व प्रधानाचार्य ने कहा कि कोरोना काल में पुलिस ने सराहनीय कार्य किया था। समाज के लिए सबसे बड़ी समस्या है शराब। जिसके कारण सभ्य लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। महिलाओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है जिस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि आप लोग सहयोग करें, पुलिस आपके साथ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खुले में शराब पीने वालों के लिए अभियान चलाया जाएगा। जो भी मिलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख अरविद जायसवाल, एसओ संतोष कुमार मिश्र, राकेश चौधरी, लक्ष्मीशंकर शुक्ल, दिनेश मणि, धर्मेन्द्र नाथ राय, राजेश सिंह, फजलुर्रहमान, कलीम, पंचराम यादव, रविअव्वल अंसारी, अतीक अंसारी, शकील अहमद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी