फूलन देवी की प्रतिमा लगाने से पुलिस ने रोका

पुलिस व प्रशासन ने प्रतिमा लगाने से पहले ही उनको रोक दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:31 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:31 PM (IST)
फूलन देवी की प्रतिमा लगाने से पुलिस ने रोका
फूलन देवी की प्रतिमा लगाने से पुलिस ने रोका

संतकबीर नगर: निषाद समाज के लोगों के द्वारा फूलन देवी के शहादत दिवस पर रविवार को मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग पर स्थित तुलसीपुर बाग में फूलन देवी की प्रतिमा लगाने का प्रयास विफल हो गया। पुलिस व प्रशासन ने प्रतिमा लगाने से पहले ही उनको रोक दिया। एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के संदर्भ में प्रतिमा लगाने की अनुमति नहीं दी गई थी। प्रतिमा लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। बिना अनुमति निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिमा लगाने का प्रयास किया जा रहा था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की मौके पर तैनाती की गई है। बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया फूलन देवी का शहादत दिवस

स्वर्गीय फूलन देवी की शहादत दिवस को निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस के रुप में मनाया। रविवार को तुलसीपुर बाग में सुरेंद्र निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया। फूलन देवी के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए उन्हें निषाद समाज का अगुआ बताया। इस दौरान लक्ष्मण निषाद, राजेंद्र निषाद, राम नयन निषाद सहित कई लोग मौजूद रहे। शहादत दिवस मनाकर फूलनदेवी को किया याद

संतकबीर नगर: बघौली ब्लाक के कोल्हुआ लकड़ा गांव में रविवार को फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया। उनके जीवन संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके बाद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

बृजेश निषाद ने कहा कि उनके जीवन संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। विषम परिस्थितियों में उन्होंने साहस दिखाया। इसे आमजन को बताने की जरूरत है।

राम अधार निषाद ने कहा कि फूलन देवी ने जो कुर्बानियां दी है, उसे समाज सदैव याद करेगा। इस मौके पर जितेंद्र निषाद, रामअधारे निषाद, वैजयंती निषाद, विनोद, गौरव, गोरख निषाद, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी