लापता हुए युवक का नहीं लगा सुराग

संतकबीर नगर बीते गुरुवार को बहराइच से लापता हुए युवक का अभी तक सुराग नहीं लगा है। वह बहराइच में मोबाइल टावरों में पिकअप से तेल पहुंचाता था। धनघटा थानाक्षेत्र के तिलकूपुर गांव के इस युवक के लापता चलने से परिवार के सदस्य चितित हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 10:49 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 10:49 PM (IST)
लापता हुए युवक का नहीं लगा सुराग
लापता हुए युवक का नहीं लगा सुराग

संतकबीर नगर: बीते गुरुवार को बहराइच से लापता हुए युवक का अभी तक सुराग नहीं लगा है। वह बहराइच में मोबाइल टावरों में पिकअप से तेल पहुंचाता था। धनघटा थानाक्षेत्र के तिलकूपुर गांव के इस युवक के लापता चलने से परिवार के सदस्य चितित हैं। ये युवक की खोजबीन में जुटे हुए हैं। धनघटा थानाक्षेत्र के तिलकूपुर गांव के 30 वर्षीय दुर्गा पाल पुत्र स्वर्गीय धर्मात्मा ने कुछ माह पूर्व पिकअप खरीदी है। वह लगभग दस माह पूर्व पिकअप लेकर बहराइच चले गए थे। यहां पर वह अपनी पिकअप से मोबाइल के टावरों में तेल पहुंचाने का काम करते थे। इनकी पत्नी ने बताया कि बीते गुरुवार को सुबह के करीब ग्यारह बजे उनके पति ने फोन किया। उन्होंने कहा कि उनका मन घबरा रहा है। इस पर मैंने तुरंत ही उन्हें घर आने के लिए कहा। बातचीत के दौरान ही उनकी मोबाइल स्विच आफ हो गई। इसके बाद से उनके मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया। लापता युवक के बड़े पिताजी के बेटे सत्यपाल पाल गांव के कुछ लोगों के साथ 19 फरवरी 2021 को बहराइच गए। लापता चल रहे दुर्गा पाल के साथ रहने वाले उनके साथियों से बातचीत की। उन लोगों ने बताया कि कमरे पर पिकअप की चाबी और चप्पल छोड़कर अभी आने की बात कहकर बीते गुरुवार को गए थे, लेकिन इसके बाद वह नहीं लौटे। इसके बाद पीड़ित सत्यपाल ने बहराइज के थाना दरगाह शरीफ में 19 फरवरी को तहरीर दी।

दरगाह शरीफ के थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि लापता होने के पहले दुर्गा पाल ने बस्ती जिले के किसी व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर बात की थी। वह व्यक्ति कौन है, क्या बात हुई सहित अन्य बिदुओं की जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों को सोमवार को थाने पर बुलाया गया है।

chat bot
आपका साथी