तीन आरोपितों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का मुकदमा

संतकबीर नगर महुली पुलिस ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ रविवार को सामूहिक दुष्कर्म व पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 11:16 PM (IST)
तीन आरोपितों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का मुकदमा
तीन आरोपितों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का मुकदमा

संतकबीर नगर : महुली पुलिस ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ रविवार को सामूहिक दुष्कर्म व पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

पीड़ित किशोरी के साथ थाने पहुंचे पिता ने तहरीर में लिखा है कि बीते शनिवार को 15 वर्षीय बेटी नहर की पुलिया पर गई थी। इसी बीच गौरा गांव के अभिषेक व राजू मोटरसाइकिल से पहुंचे। उनकी बेटी को बाइक पर बैठाकर भाग गए। तीन घंटे बाद बेटी गौरा गांव स्थित राजू के पोल्ट्री फार्म पर बेहोश मिली।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिषेक व राजू समेत तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों ने फरार साथी का नाम व पता बताया है। शीघ्र ही तीसरे आरोपित को भी पकड़ लिया जाएगा।

---------

शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म

संतकबीर नगर: धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपित युवक के खिलाफ रविवार को दोपहर में तहरीर दी।

युवती ने तहरीर में लिखा है कि तीन साल पहले पड़ोस के गांव के एक दर्जी से प्रेम हुआ। दर्जी ने शादी का झांसा देकर तीन साल के दौरान कई बार दुष्कर्म किया। शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

थानाध्यक्ष आरके गौतम ने कहा कि तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच में पुष्टि के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी