भाकियू नेता का मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार

संतकबीर नगर भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय के एक हत्यारोपित को पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:23 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:23 PM (IST)
भाकियू नेता का मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार
भाकियू नेता का मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार

संतकबीर नगर : भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय के एक हत्यारोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बखिरा-सहजनवां मार्ग पर स्थित बरई पुलिया के पास से पुलिस ने उसे तब पकड़ा जब वह फरार होने की तैयारी में था। सोमवार को पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने पुलिस लाइन के सभागार में हत्यारोपी अजय राय को मीडिया के सामने पेश किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह हत्या के दिन नशे में था और भूमि विवाद को लेकर उसका लक्ष्मण पांडेय से तनाव चल रहा था। 24 जुलाई को बौरब्यास चौराहे पर एक सिगरेट की दुकान पर उससे कहासुनी हो गई, इसके उसने लक्ष्मण की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगी थीं, जिसमें से एक टीम ने सोमवार को दिन में करीब 11:45 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए गए भुजाली (बांकी) को बेलुडीहा स्थित बाग में एक पेड़ के नीचे से बरामद किया गया।

-

पुलिस और आरोपित के बयान में है अंतर

पुलिस हत्या की वजह भूमि विवाद बता रही है, जबकि आरोपित ने अपने बयान में बताया कि लक्ष्मण पांडेय उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा था और उससे बार-बार पैसे की मांग कर रहा था। जिसकी वजह से उसने हत्या कर दी।

-----

नामजद पांच लोगों में से चार की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने बताया कि मृतक की पुत्री सत्या पांडेय ने तहरीर में पांच लोगों को नामजद किया है। मुख्य आरोपी अजय राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी अन्य चारों की हत्या में क्या भूमिका रही है, इसकी पुलिस जांच रही है।

-----

बखिरा थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर उठ रहा सवाल

बखिरा के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की कार्यशैली पर पीड़ित परिवार सहित भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्र ने सवाल उठाया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उपाध्यक्ष की हत्या हो गई और थानाध्यक्ष उनसे बात करने को तैयार नहीं थे। हत्या के दो घंटे बाद तक पुलिस का मौके पर न पहुंचना भी संदेह के घेरे में है। आरोपित घटना करने के बाद धारदार हथियार लेकर पूरे चौराहे पर घूम कर दुकानें बंद करा रहा था और गवाही देने पर लोगों को मार देने की धमकी देता रहा।

chat bot
आपका साथी