ट्रक पर चढ़ाते समय पोकलेन पलटी, दबने से चालक की मौत

संतकबीर नगर महुली थानाक्षेत्र के टुंगपार गांव में सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ट्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:49 PM (IST)
ट्रक पर चढ़ाते समय पोकलेन पलटी, दबने से चालक की मौत
ट्रक पर चढ़ाते समय पोकलेन पलटी, दबने से चालक की मौत

संतकबीर नगर: महुली थानाक्षेत्र के टुंगपार गांव में सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रक पर चढ़ाते समय अचानक पोकलेन पलट गई। इसके नीचे दब जाने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

टुंगपार गांव के समीप एक सप्ताह से सरयू नहर की सफाई चल रही है। बिहार के सीवान के सागर सुल्तानपुर के भगवानपुर हाट का रहने वाला 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह पोकलेन चालक था। काम पूरा होने के बाद पोकलेन को ट्रक पर चढ़ा रहा था। इसी दरम्यान वह पलट गई। इससे नीचे दब जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर आसपास के लोगों के अलावा पुलिस कर्मी पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकलवाया। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--

चाकू के साथ एक गिरफ्तार

संतकबीर नगर: धनघटा पुलिस ने चाकू के साथ थानाक्षेत्र के सेमरी के रहने वाले राजू पंडित को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक राजाराम यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

-

शांतिभंग में 10 गिरफ्तार

संतकबीर नगर: विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें धनघटा व महुली पुलिस ने तीन-तीन व दुधारा के चार युवक शामिल हैं।

---

205 वाहन चालकों से 1.74 लाख की वसूली

संतकबीर नगर: जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 205 वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इस दौरान उनसे 1.74 लाख रुपये की वसूली की गई।

--

महिला समेत दो गिरफ्तार, 20 लीटर कच्ची बरामद

संतकबीर नगर : बेलहरकला पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 10-10 लीटर कच्ची बरामद हुई। उप निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए थानाक्षेत्र के भेडौरा-पिकौरा के पलनिया की इंद्रमती और सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना के पिपरा के प्रभुदयाल के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी