महंगाई से परेशान जनता प्रदेश में बनाएगी सपा की सरकार

पेट्रोलियम पदार्थों के महंगा होने से हर वस्तु महंगी हो गई है। गरीब और मध्यम वर्ग पूरी तरह से टूट गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 11:53 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 11:53 PM (IST)
महंगाई से परेशान जनता प्रदेश में बनाएगी सपा की सरकार
महंगाई से परेशान जनता प्रदेश में बनाएगी सपा की सरकार

संतकबीर नगर : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता महंगाई से परेशान है। पेट्रोलियम पदार्थों के महंगा होने से हर वस्तु महंगी हो गई है। गरीब और मध्यम वर्ग पूरी तरह से टूट गया है। प्रदेश में अराजकता का बोलबाला है। पुलिस के पास जाने से लोग डर रहे हैं। विकास के काम ठप पड़ गए हैं। लोगों को सपा सरकार की याद आ रही है। भाजपा के ऊब चुकी जनता अब सपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

सपा नेता मगहर में आयोजित चौपाल को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा गांव-गांव पहुंच रही है। लोगों को पार्टी की नीतियों को बताने के साथ ही भाजपा की पोल खोल रही है। उन्होंने कहा कि सपा के पक्ष में लहर चल रही है। अखिलेश यादव के विकास और व्यक्तित्व से प्रभावित जनता आगामी चुनाव में सपा के पक्ष में साढ़े तीन सौ से अधिक सीट देने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे वादों की पोल जनता के सामने खुल चुकी है। इस दौरान मुख्य रूप से फैज खान फैजी, अखलाक अहमद, तनवीर, आलमगीर, आफताब, शरीफ अंसारी, रुस्तम, परवेज, न•ाीर, वसीम, जावेद, बेलाल, मुकेश सिंह, वीरेन्द्र सिंह, मुहमद अकरम, सुशील शुक्ला, अरशद खान, ऋषभ ओझा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रदेश के विकास के लिए सपा सरकार जरूरी : रणविजय

संतकबीर नगर: प्रदेश के विकास के लिए सपा की सरकार बनना जरूरी है। भाजपा के झूठे दावों से जनता तंग आ चुकी है। समाज का हर वर्ग सपा के पक्ष में लामबंद हो चुका है। मंगलवार को साइकिल यात्रा के दौरान सपा नेता रणविजय ने यह बातें कहीं। उन्होंने शहर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कहा कि आमजन को सपा की नीतियों के बारे में बताने के लिए हर कार्यकर्ता जुट गया है। सपा की सरकार बनने पर सर्वजन का विकास होगा।

chat bot
आपका साथी