सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है प्रदेश की जनता

किसान-नौजवान पटेल यात्रा को लेकर जनपद में पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 11:12 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 11:12 PM (IST)
सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है प्रदेश की जनता
सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है प्रदेश की जनता

संतकबीर नगर : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार सबका विनाश करने में जुटी है। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आराजकता से जनता पूरी तरह से टूट चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी क्योंकि जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष महराजगंज जनपद सीमा से किसान-नौजवान पटेल यात्रा को लेकर जिले में प्रवेश किए। उनका सपाइयों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान टिकट के दावेदारों ने नेता को ताकत का एहसास भी कराया। स्वागत से गदगद अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पहुंचकर सपा की नीतियों को बताने का आह्वान किया। बनकसिया में पूर्व विधायक अब्दुल कलाम के नेतृत्व में स्वागत हुआ तो सीयर में चंद्रशेखर सिंह उर्फ शेखर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मेंहदावल के तुलसीपुर में जयराम पांडेय और चिरैयाडांड में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के नेतृत्व में लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बखिरा, बघौली में भी सपाइयों का उत्साह देखते बन रहा था। बड़गों में वरिष्ठ नेता सुनील सिंह के नेतृत्व में आयोजित जनसभा में नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, नौजवान, मजदूर विरोधी सरकार है। योगी सरकार ने हर वर्ग को छलने का काम किया है। कोरोना के समय में बदइंतजामी के चलते लाखों लोगों की जान चली गई। उसके बावजूद यह लोग विकास के झूठे दावे करते हैं। जनता योगी सरकार के सच से वाकिफ हो चुकी है। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने अखिलेश यादव के कामों को गिनाकर प्रदेश का सबसे सफल मुख्यमंत्री बताया। विधान परिषद सदस्य सनी यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह हुजूम बताता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का परचम लहराएगा। वरिष्ठ नेता पवन छापड़िया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। नेदुला बाईपास पर प्रदेश अध्यक्ष ट्रैक्टर पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, नित्यानंद यादव, प्रदीप सिंह सिसौदिया, शैलेंद्र यादव, रमेश चंद्र यादव, केडी यादव, राहुल बादल, आलोक यादव, विनोद यादव, एखलाख अहमद, डा. एम रहमान अब्बासी, सरवर सिद्धिकी, फहलारी सिंह, ऋषभ ओझा, विरेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी