प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक स्वागत करेगी पूर्वांचल की जनता

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:26 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 11:26 PM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक स्वागत करेगी पूर्वांचल की जनता
प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक स्वागत करेगी पूर्वांचल की जनता

संतकबीर नगर : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और जनपद के प्रभारी डा. समीर सिंह ने कहा कि मंगलवार को गोरखपुर खाद कारखाना और एम्स का लोकार्पण करने आ रहे प्रधानमंत्री मोदी का गोरखपुर की धरा पर ऐतिहासिक स्वागत होगा। लाखों की संख्या में लोग पहुंचकर अपने प्रिय नेता को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। पार्टी का एकमात्र उद्देश्य देश की सेवा है। भाजपा कभी सत्ता की राजनीति नहीं करती। जाति-धर्म का विभेद किए बिना देश को अगली पंक्ति में ले जाने के उद्देश्य के साथ कार्य किया जा रहा है। समाज के सबसे निचले पायदान के लोगों को विकास की मुख्यधारा में लाने को लेकर पार्टी संकल्पित है।

प्रदेश प्रवक्ता सोमवार को शहर के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने मोदी-योगी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाला सच्चा सपूत बताया और कहा कि पार्टी वादा नहीं कार्य पर बल देती है जिससे समूचे देश में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। सरकार द्वारा गरीबों को लगातार योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रही है। आगामी 2022 तक हर गरीब को आवास दे दिया जाएगा। सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को छह हजार रुपये प्रति वर्ष दिया जा रहा है। योगी सरकार बेहतर कार्य की बदौलत प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। नारायण ही दिला सकते हैं प्राणी को सुख : धरणीधर

संतकबीर नगर : अयोध्या धाम से आए श्रीमद्भागवत कथा वाचक धरणीधर ने कहा कि संसार में प्राणी को सुख सिर्फ परमात्मा ही दिलाते हैं। ब्रह्मा सत्य जगत मिथ्या, यही शाश्वत बात है। भौतिक सुख स्थाई नहीं होता है, असली सुख परमात्मा से मिलन का होता है।

नाथनगर ब्लाक के अजांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उन्होंने भगवान के अवतार प्रसंग पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जब भी पाप के बोझ से दबकर पुण्य परेशान होने लगता है तो परमात्मा खुद ही धरती पर अवतार लेते हैं। भगवान जो भी लीला करते हैं वह अपने भक्तों के कल्याण या उनकी इच्छापूर्ति के लिए करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पाप और पुण्य का फल व्यक्ति को अलग-अलग भोगना पड़ता है। पुण्य करने से पापों का शमन नहीं होता है, इसलिए सभी को पाप से बचना चाहिए। इस मौके पर मुख्य यजमान मालती देवी रमेश दूबे, अखिलेश दूबे,रामनौकर दूबे, सुबास ओझा , राकेश कुमार पांडेय,बालमुकुनद पांडेय,शिव कुमार पांडेय,नन्हे ओझा,सुनेश्वरी दत्त ओझा , अच्युतानंद ओझा, ग्राम प्रधान राम सुहास निषाद, रामनाथ,हरिदत्त पांडेय,राम शब्द राजभर,राम अजोर ओझा, रामगती राजभर आदि लोग मौजूद रहे ।

chat bot
आपका साथी