दिन में धूप से राहत, शाम होते ही बढ़ी गलन

संतकबीर नगर दो दिन बाद रविवार को सुबह करीब सात बजे सूर्यदेव के दर्शन मिले। दिन में तीन बजे तक हल्की धूप से लोगों को गलन से थोड़ी राहत मिली। शाम होते ही सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:13 PM (IST)
दिन में धूप से राहत, शाम होते ही बढ़ी गलन
दिन में धूप से राहत, शाम होते ही बढ़ी गलन

संतकबीर नगर : दो दिन बाद रविवार को सुबह करीब सात बजे सूर्यदेव के दर्शन मिले। दिन में तीन बजे तक हल्की धूप से लोगों को गलन से थोड़ी राहत मिली। अधिकतम 17.6 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्द हवा चलने से शाम को फिर गलन बढ़ने लगी। शहर और देहात के लोग अलाव के सहारे शरीर गरम करते दिखे।

मकर संक्रांति के दो दिन पूर्व से ही गलन बढ़ गई थी। बीते शुक्रवार व शनिवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली थी। इससे लोगों ने अत्यधिक गलन महसूस किया था। घर से बाहर निकलने में लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी थी। रविवार को सुबह के सात बजे से दोपहर के तीन बजे तक हल्की धूप के निकलने से लोगों को गलन से थोड़ी राहत मिली। खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल के पास बच्चे क्रिकेट खेलकर आनंद उठाते हुए मिले। वहीं तमाम लोग घर व प्रतिष्ठान के बाहर बैठकर हल्की धूप लेते हुए दिखे। लोगों को धूप निकलने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आगे मौसम अच्छा होगा, गलन कम पड़ेगी।

जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक एके सिन्हा ने कहा कि ठंड में सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सावधानी जरूरी है। घर से बाहर निकलने पर कुछ लोग हल्के कपड़े पहनकर निकल जाते हैं, लौटने में शाम होने पर ठंड लगने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए। बच्चों को गर्म कपड़ें पहनाएं। शारीरिक समस्या होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर तुरंत संपर्क करें। गुरुवार से रविवार तक का तापमान दिन -अधिकतम - न्यूनतम

रविवार- 17.6 - 13.5

शनिवार- 14.4 - 11.1

शुक्रवार- 15.2 - 08.9

गुरुवार- 17.5 - 10.6

----------------

chat bot
आपका साथी