शीतलहर से बढ़ी गलन, जनजीवन अस्त-व्यस्त

संतकबीर नगर जिले में शीतलहर से गलन और बढ़ गई। रात भर घना कोहरा छाया रहा। रविवार की सुबह कोहरे में डूबी मिली। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 05:57 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 05:57 PM (IST)
शीतलहर से बढ़ी गलन, जनजीवन अस्त-व्यस्त
शीतलहर से बढ़ी गलन, जनजीवन अस्त-व्यस्त

संतकबीर नगर : जिले में शीतलहर से गलन और बढ़ गई। रात भर घना कोहरा छाया रहा। रविवार की सुबह कोहरे में डूबी मिली। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकतम 18.6 व न्यूनतम तापमान 08.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले चार दिनों से चल रही सर्द हवाएं चलने से ठंड बढती जा रही है। शनिवार की तुलना में रविवार को दिन ज्यादा ठंडा रहा। अलाव के सहारे रात काटने वाले अधिकांश लोग दोपहर में गर्म कपड़ों की खरीद के लिए बाजारों में उमड़ पड़े। हालांकि ऊनी कपड़े और बिस्तर भी ठंड में खास राहत नहीं दे पा रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए शहर संग नगर पंचायत क्षेत्रों में स्थित चौराहों, बाजारों व वाहन स्टैंडों पर प्रशासन अलाव की पर्याप्त व्यवस्था कराने में नाकाम रहा।

राष्ट्रीय राजमार्ग गोरखपुर-लखनऊ, राजकीय मार्ग खलीलाबाद-धनघटा व खलीलाबाद-मेंहदावल में रविवार को सुबह के पांच बजे से सात बजे तक घना कोहरा रहा। यही स्थिति शाम के छह बजे से सुबह तक रही। इसकी वजह से इन सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया था। वाहनों की चाल काफी धीमी हो गई थी। वहीं दोपहर के करीब एक बजे मौसम कुछ साफ हुआ लेकिन धूप बेअसर होने से गलन से राहत नहीं मिली। खलीलाबाद के बैंक चौराहा, जूनियर हाईस्कूल, पुलिस लाइन सहित अन्य स्थानों पर लोग लोग लकड़ी, गत्ता आदि जलाकर हाथ-पांव सेंकते हुए दिखे। बच्चों को ठंड से बचाएं

बाल रोग विशेषज्ञ डा. एके शर्मा ने कहा कि ठंड के मौसम में विशेषकर नवजात व छोटों बच्चों के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। हल्की सी चूक से उल्टी, दस्त, सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी आदि दिक्कतें हो सकती है। इसके अलावा बच्चों व बड़ों के पैर व अंगुली में सूजन हो सकती है। हमेशा ताजा संतुलित आहार का प्रयोग करें।

यूं घट-बढ़ रहा है तापमान दिन - अधिकतम - न्यूनतम

रविवार - 18.6 - 08.9

शनिवार - 18.5 - 09.0

शुक्रवार- 19.2 - 10.4

----------

chat bot
आपका साथी