2022 में भाजपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जिले में पहली बार आए

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:53 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:53 PM (IST)
2022 में भाजपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार
2022 में भाजपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार

संतकबीर नगर: जिले के नामचीन व युवा सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर राज तिवारी ने बीते सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। गुरुवार को जनपद में पहली बार उनके आगमन पर स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने भाजपा और अंकुर के पक्ष में नारेबाजी की। एक घंटे तक पूरा शहर जाम हो गया।

कांटे में जिले की सीमा पर सुबह से ही तोरणद्वार और मंच लगाकर कार्यकर्ता तैयार रहे। दिन में लगभग दो बजे लंबे वाहनों के काफिले के साथ उनके पहुंचने पर सभी ने फूलमालाओं ने उन्हें लाद दिया। यहां से निकलने के बाद कांटे, चुरेब, नवीन सब्जी मंडी के सामने, सरैया बाईपास, मोती तिराहा, गोला बाजार, नेहरू चौक आदि पर पुष्प वर्षा करके उनके काफिले का स्वागत हुआ। समय माता मंदिर पर दर्शन-पूजन करने के बाद कार्यकर्ताओं को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने कहा कहा कि भाजपा 2022 में पहले से अधिक सीटें जीतकर फिर से प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। मोदी-योगी की जोड़ी देश व प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है। हर गरीबों को आवास, हर घर में बिजली और गैस कनेक्शन, किसानों को सम्मान निधि, युवाओं को रोजगार देकर सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक सच्चे सिपाही की तरह वह पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात एक करके कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान की सुरक्षा व क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताई। इस मौके पर अनिरुद्ध चौधरी, रामचेत चौधरी, धनीराम तिवारी, दिलीप उपाध्याय, किताबुद्दीन, महमूद आलम, जोगेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र, परमात्मा चौधरी, शिवम शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी