यातायात नियमों को तोड़ दुर्घटना का शिकार हो रहे लोग

सड़क पार करने वाले लोग अक्सर ही दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:53 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:53 PM (IST)
यातायात नियमों को तोड़ दुर्घटना का शिकार हो रहे लोग
यातायात नियमों को तोड़ दुर्घटना का शिकार हो रहे लोग

संतकबीर नगर : सड़क चौड़ी और सपाट हो तो जाहिर सी बात है कि वाहन फर्राटा भरकर गुजरते है। यह अलग बात है कि रफ्तार मे वाहन चलाने वाले यातायात के नियमों को तोड़ रहे है। सड़क पार करने वाले लोग अक्सर ही दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भुवरिया से टेमा रहमत के बीच सड़क को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र माना गया है। कारण कोई और नहीं बल्कि यहां राजमार्ग से सटे अनेक कस्बे हैं। हर वर्ष यहां एक दो नहीं बल्कि 12 से अधिक संख्या में लोगों के गंभीर रूप से घायल होने अथवा उनकी मौत के मामले सामने आते हैं। सवाल उठता है कि वाहन सवार यातायात नियमों के प्रति अनभिज्ञ होकर चलते हैं अथवा लोग नियमों का परवाह किए बिना सड़क पार करते हैं। सड़क पर संकेतक आदि पर्याप्त लगाए गए हैं। बूधा चौराहे पर दुकान चलाने वाले रामदीन, सर्वेश, शिवकरन आदि का कहना है कि आए दिन दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोग सकते में हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के अयोध्या -गोरखपुर प्रखंड के अभियंता आत्माराम नथले का कहना है कि नियमों का पालन करके वाहन चलाए जाए और लोग भी सड़क पार करें तो दुर्घटनाओं की संख्या कम हो सकती है। शहर में फुटपाथ खाली करने का निर्देश बेअसर

संतकबीर नगर: शहर के नेहरू तिराहा पर राहगीरों के चलने के लिए नगरपालिका खलीलाबाद ने फुटपाथ की इंटरलाकिग कराया। पिच सड़क से सात फीट हटकर ठेला लगाने का निर्देश भी दिया गया। कितु इस निर्देश पर कोई अमल करता नहीं दिख रहा है। जबकि यहां पुलिस चौकी भी और प्रत्येक दिन पुलिस कर्मियों व होमगार्ड की ड्यूटी भी लगती है। शहर के लोगों ने फुटपाथ खाली करने का निर्देश दिया है, लेकिन कुछ लोग अतिक्रमण से बाज नहीं आ रहे।

chat bot
आपका साथी