भय, भूख और भ्रष्टाचार से परेशान है जनता: संजय

लूट हत्या बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में भाजपा सरकार विफल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:55 PM (IST)
भय, भूख और भ्रष्टाचार से परेशान है जनता: संजय
भय, भूख और भ्रष्टाचार से परेशान है जनता: संजय

संतकबीर नगर: धनघटा तहसील क्षेत्र के दौलतपुर गांव में सोमवार को राष्ट्रीय जनवादी पार्टी का जन सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सरकार विफल साबित हो रही है। जनता भय, भूख और भ्रष्टाचार से परेशान है।

उन्होंने आगे कहा कि गरीबों को रोटी-दाल की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया। भाजपा ने चौहान समाज के लोगों को केवल दबाने का काम किया है। एक भी चौहान जाति के व्यक्ति को सांसद का चुनाव लड़ने का मौका नहीं दी है। अब उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। जनता की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगी। जब भी देश पर समस्या आई है, तब चौहान जाति के लोगों ने देश की रक्षा की है। राष्ट्रीय महासचिव बालक दास ने कहा कि चौहान समाज के लोगों को बच्चों को शिक्षित करना चाहिए ताकि उनके समाज का अपेक्षित विकास हो सके। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष गौहर अली, केडी यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, मास्टर लाल जी, अनिल यादव, लाल बहादुर यादव, अशोक चौहान, राहुल यादव बादल, लोरिक यादव , आलोक यादव, जयराम यादव आदि मौजूद रहे। राष्ट्रहित के लिए समर्पित युवाओं का संगठन है अभाविप

संतकबीर नगर : नगर पालिका खलीलाबाद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) राष्ट्रहित के लिए समर्पित युवाओं का संगठन है। छात्र-छात्राओं के हितों के लिए संघर्ष करने में भी यह संगठन सदैव आगे रहता है। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य होता है। तरुणाई जिधर डोलती है, लोग उधर ही मुड़ जाते हैं।

चेयरमैन सोमवार को खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एचआरपीजी कालेज) के सामने संगठन के सदस्यता अभियान के दौरान युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं में संस्कार, देश के प्रति जुड़ाव और आगे बढ़ने की ललक पैदा करने के लिए अभाविप अनेक कार्यक्रम आयोजित करती है। युवाओं में राष्ट्र प्रेम विकसित करने के लिए संगठन के कार्यकर्ता दिन-रात लगे हैं। संगठन के जिला प्रमुख डा. विजय मिश्र ने सभी छात्र-छात्राओं को विद्यार्थी परिषद की सदस्यता लेने का आह्वान किया। इस मौके पर सदस्यता प्रमुख शौर्य प्रताप राय, जिला संयोजक आकाश,अनुपम पति त्रिपाठी,माधवेंद्र तिवारी, शिवम सिंह, राजीव राय, अथर्व, सर्वेश यादव, दिगन्त, शंभू सिंह,सचिन सिंह, अमन सिंह, प्रदीप चौधरी, अनुप्रिया समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी