पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कमी पर खुश हैं लोग

लगातार बढ़ोत्तरी के बीच किसी ने इसकी कीमत सस्ता होने की नहीं की थी कल्पना

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 06:09 PM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 06:09 PM (IST)
पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कमी पर खुश हैं लोग
पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कमी पर खुश हैं लोग

संतकबीर नगर: दीपावली पर्व पर केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में कटौती करके लोगों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोल के पांच रुपये और डीजल के 10 रुपये प्रति लीटर सस्ता होने से किसान, व्यापारी सहित अन्य लोगों में खुशी छा गई है। लगातार बढ़ोत्तरी के बीच किसी ने इसकी कीमत सस्ता होने की कल्पना नहीं की थी। केंद्र सरकार की इस पहल से लोग खुश हो गए। माना जा रहा है कि इससे सामग्रियों की ढुलाई खर्च में कमी आएगी। इससे आलू, प्याज सहित अन्य सब्जियों व खाद्य सामग्रियों के दाम घट सकते हैं। गरीब, मध्यम सहित तबके के लोगों को इसका सीधा फायदा पहुंचेगा। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी इसका अच्छा असर पड़ेगा। महंगाई को मुद्दा बनाने वाले राजनीतिक दल के नेताओं के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है। केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल पर क्या कहते हैं लोग। पेट्रोल पांच रुपये, डीजल 10 रुपये कम होगा, इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। इसकी कीमत लगातार बढ़ रही थी। इससे लोगों को ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अगले दो-तीन माह में इसका दर प्रति लीटर 150 रुपये तक पहुंच जाएगा। अब जबकि सरकार ने इस सस्ता कर दिया है तो सहसा विश्वास ही नहीं हो रहा।

निखिल छापड़िया पेट्रोल व डीजल के सस्ता होने से सभी तबके के लोगों ने राहत की सांस ली हैं। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में महंगाई को मुद्दा बनाने वाले राजनीतिक दलों के नेताओं को झटका लगा है। उम्मीद है कि अभी तेल और सस्ता होगा।

नित्यानंद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के ठीक पहले पेट्रोल, डीजल के मूल्य को घटाकर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया जा रहा है। चुनाव में लोगों का वोट हासिल करने के बाद फिर कीमत बढ़ा दी जाएगी। सरकार चुनाव के कारण कीमत घटाई है।

शेषनाथ यादव उर्फ मटरू दादा किसान, सरकारी-गैर सरकारी नौकरी पेशा व्यक्तियों सहित सभी को इससे राहत मिली है। केंद्र की भाजपा सरकार के इस कदम से प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका अच्छा असर दिखेगा। जनता के हित में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

अस्तित्व देव त्रिपाठी आम जनमानस में यह भावना पनपने लगी थी कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच जाती है। बहरहाल पेट्रोल, डीजल के सस्ता होने से परिवहन दर सस्ता होगा। इससे खाद्य वस्तुओं की कीमत घटेगी। इसका फायदा लोगों को होगा।

रजत गुप्ता महंगाई का राग अलाप रहे विपक्षी दलों के नेताओं की जुबान पर सरकार ने ताला लगाने का काम किया है। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में महंगाई को मुद्दा बनाकर जीत हासिल करने की मंशा पर पानी फिर गया है। भाजपा फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

सुधांशू सिंह न्यूज चैनल व अखबारों में पेट्रोल के पांच रुपये और डीजल के 10 रुपये प्रति लीटर सस्ते होने की खबर सुनकर-पढ़कर लोग अवाक हो गए। लोगों को लग रहा है कि शायद रसोई गैस की कीमत भी घट सकती है। सरकार का यह कदम सराहनीय है।

कृष्ण मोहन त्रिपाठी हिमांचल प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों में हुए उप चुनाव के परिणामों ने केंद्र सरकार को महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए सोचने पर विवश कर दिया। यूपी के विधानसभा चुनाव में हालत खराब न हो, इसलिए कीमत घटाया है। चुनाव बाद फिर दाम बढ़ेगा।

नित्यानांद यादव

chat bot
आपका साथी