सपा व्यापारी महाकुंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष से सम्मानित हुए पवन छापड़िया

प्रदेश के हर जिले से व्यापारी नेता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:05 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:05 PM (IST)
सपा व्यापारी महाकुंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष से सम्मानित हुए पवन छापड़िया
सपा व्यापारी महाकुंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष से सम्मानित हुए पवन छापड़िया

संतकबीर नगर : समाजवादी व्यापार सभा द्वारा लखनऊ में रविवार को आयोजित व्यापारी महाकुंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले के सपा के वरिष्ठ नेता पवन छापड़िया उर्फ पप्पू को सम्मानित किया। प्रदेश के हर जिले से व्यापारी नेता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे।

खलीलाबाद शहर के गोला बाजार में रविवार को शाम के समय पहुंचे सपा नेता ने कहा कि इससे सभी व्यापारियों का सम्मान बढ़ा है। अब हम सभी ने सपा की सरकार बनाने का ठान लिया है। एक-एक सीट पर पार्टी की जीत सुनिश्चित कराकर पुन: सपा की सरकार बनानी है। आज महंगाई व भ्रष्टाचार से हर वर्ग त्रस्त है। सपा सरकार में जो कार्य शुरू हुई, आज उसे भाजपा भुनाने में लगी हुई है। गुमराह करके वोट हथियाने का कार्य कर रही है। इसे लोग जान गए हैं। जनता सपा से आस लगाई हुई है। हम सभी को जिम्मेदारियों पर खरा उतरना होगा। पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन में पहुंचाकर बूथ स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। इस मौके पर अनेक व्यापारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रभु की भक्ति में ही सच्चा सुख : आचार्य धरणीधर

संतकबीर नगर: नाथनगर ब्लाक के अजांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन अयोध्या धाम से पधारे आचार्य धरणीधर ने कहा कि प्रभु की भक्ति में ही सच्चा सुख है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से दुखों से मुक्ति मिलती है।

कथा व्यास ने कहा कि समुद्र मंथन से तो एक बार में केवल 14 रत्न मिले थे पर आत्ममंथन से मनुष्य को परमात्मा की प्राप्ति होती है। हरि का दास सुख-दुख से परे होकर हमेशा परमानंद की स्थिति में रहता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा में भव्य झांकी भी निकाली गई, इसे देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर मुख्य यजमान मालती देवी, रमेश दूबे, चन्द्र भूषण पाण्डेय,विध्याचल ओझा,अखिलेश दुबे,रामनौकर दुबे, रामलखन दुबे,पारस तिवारी,अमर चन्द्र ओझा,विजय ओझा, दीनानाथ ओझा, नरेंद्र ओझा, डा. हरिश्चंद्र पांडेय, इंद्रमणि पांडेय, रामदरश यादव, राकेश यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

chat bot
आपका साथी