शिक्षा का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास

जीवन में सभी को अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 11:33 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 11:33 PM (IST)
शिक्षा का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास
शिक्षा का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास

संतकबीर नगर : प्रतियोगिताओं में शामिल होने से युवाओं के मन में विकास की ललक पैदा होती है। जीवन में सभी को अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए किशोरावस्था में ही बच्चों को तैयार किया जा रहा है।

खलीलाबाद शहर के सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बुधवार को सामान्य ज्ञान एवं विशेष अभिरुचि परीक्षा-2021 का आयोजन हुआ। संस्था के निदेशक डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि कल के लिए आज से ही बच्चों को तैयार करने का लक्ष्य रखकर ही सूर्या एकेडमी द्वारा कार्य किया जा रहा है। मन में ललक पैदा किए बिना व्यक्ति अपने लक्ष्य से भटक जाता है। प्रबंध निदेशक सविता चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकों तक बच्चों को सीमित करना नहीं बल्कि उनका सर्वांगीण विकास करना है। हर किशोर व्यवहारिक जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो, इसके लिए विद्यालय का प्रयास जारी है। अभिभावकों को भी इसमें सहयोग करने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप-प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, अविनाश श्रीवास्तव, बलिराम उपाध्याय, संजीत राय, नितेश दूबे, आशुतोष पांडेय, पवन मिश्र, पुनीत श्रीवास्तव समेत अनेक लोग मौजूद रहे। आज छात्राएं निकालेंगी गर्जना रैली

संतकबीर नगर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में रानी लक्ष्मीबाई जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को छात्राएं खलीलाबाद शहर में गर्जना रैली निकालेंगी। खलीलाबाद स्थित हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज से दोपहर तीन बजे से झांकी के साथ शहर में रैली निकलेगी। मशाल जलाकर छात्राएं वीरता व स्वावलंबन का संदेश देंगी। जिला संगठन मंत्री दीपक कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस रैली में एचआरपीजी कालेज के अलावा विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं हिस्सा लेंगी और भव्य ढंग से जयंती मनाई जाएगी। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रम करके झांसी की रानी की वीरता गाथा का बखान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी