मेंहदावल व सांथा में धान खरीद धड़ाम

संतकबीर नगर किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने को संकल्पित सरकार के मंसूबों पर पानी फिरने लगा है। क्रय केंद्रों से किसानों को लौटाया जा रहा है। इससे परेशान किसान बाजार में कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 05:24 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 05:24 PM (IST)
मेंहदावल व सांथा में धान खरीद धड़ाम
मेंहदावल व सांथा में धान खरीद धड़ाम

संतकबीर नगर : किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने को संकल्पित सरकार के मंसूबों पर जिम्मेदार पानी फेर रहे हैं। जनपद के सभी ब्लाकों के किसान क्रय केंद्रों पर नियमित खरीद न होने से परेशान हैं। लेकिन सबसे दयनीय स्थिति मेंहदावल व सांथा ब्लाक की है। इन दोनों ब्लाकों में धान खरीद धड़ाम हो गई है।

क्रय केंद्रों पर धान खरीद की गति बहुत ही धीमी है। किसानों के धान में कमी और बोरी न होने का बहाना बनाकर किसानों को क्रय केंद्र से लौटाया जा रहा है। इससे परेशान किसान बिचौलियों को कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर हैं। क्षेत्र में लक्ष्य के सापेक्ष खरीद की स्थिति भी बेहद कम है, जिससे धान खरीद से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मेंहदावल क्षेत्र केु सोनबरसा केंद्र पर 12 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 75 किसानों से मात्र 4242

क्विंटल धान खरीदा गया है। सांथा क्रय केंद्र पर भी खरीद की स्थिति खराब है। इस केंद्र पर 10 हजार के सापेक्ष 3600 क्विंटल खरीद अब तक हो सकी है। पीसीएफ के केंद्र पर भी हालात खराब हैं।

1200 रुपये क्विंटल पर धान बेचने को मजबूर किसान

सरकार ने प्रति क्विंटल 1868 रुपये धान का समर्थन मूल्य घोषित किया है लेकिन क्रय केंद्रों पर खरीद न होने से किसान मोटा धान 1200 व महीन धान 1300 रुपये प्रति क्विंटल साहूकार के हाथ बेचने को मजबूर है। किसानों को उचित मूल्य दिलाने में प्रशासन नाकाम होता जा रहा है।

क्या कहते हैं किसान

नंदौर निवासी किसान राजमन का कहना है कि केंद्र पर दो बार धान बेचने के लिए गए पर प्रभारी ने लौटा दिया। रामशुभग ने कहा कि धान खरीद में क्रय केंद्रों पर मनमानी की जाती है। गेहूं की बोआई के लिए मजबूरी में बाजार में 1200 रुपये क्विंटल पर धान बेचना पड़ा। राजेंद्र प्रसाद व अरशद अली खान का कहना है कि धान खरीद को लेकर दावे और हकीकत में काफी अंतर है। हकीकत में कुछ चुनिदा किसानों का ही धान खरीदा जा रहा है।

------कोट---------

क्रय केंद्रों से लौटाए गए किसान तहसील कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं। सभी किसानों का धान खरीदा जाएगा। लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद की गति कम होने पर केंद्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। सभी केंद्रों पर पर्याप्त बोरी उलब्ध कराई गई है। अजय कुमार त्रिपाठी, एसडीएम, मेंहदावल।

chat bot
आपका साथी