लखीमपुर की घटना को लेकर सड़क पर उतरे विपक्षी

सपा कांग्रेस भाकियू व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 11:24 PM (IST)
लखीमपुर की घटना को लेकर सड़क पर उतरे विपक्षी
लखीमपुर की घटना को लेकर सड़क पर उतरे विपक्षी

संतकबीर नगर: लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर भड़के विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करने के साथ सभी ने घटना को भाजपा सरकार की तानाशाही नीति का परिणाम बताया।

जिलाध्यक्ष गौहर अली खान और वरिष्ठ सपा नेता सुनील सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता दिन में 12 बजे के कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचे। सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा बल पूर्वक किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। दावे बहुत किए जा रहे हैं परंतु जमीन पर कोई कार्य नहीं दिख रहा है। सपा मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया। यह लोकतंत्र विरोधी कार्य है। जिला पंचायत के अध्यक्ष बलराम यादव, वरिष्ठ नेता पवन छापड़िया, जयराम पांडेय, नित्यानंद यादव, विनोद यादव, शैलेंद्र यादव, रमेश चंद्र यादव ने कहा कि किसानों की हत्या हुई है। केंद्र सरकार के मंत्री के बेटे को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को पुलिस कर्मियों ने मौके से हटाने का प्रयास किया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने नोकझोंक भी हुई। जिलाध्यक्ष समेत प्रदर्शन कर रहे सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि लगभग चार बजे सभी को छोड़ दिया गया। इस मौके पर एकलाख अहमद, केडी यादव, राम दरश यादव, आलोक यादव, हनुमान कन्नौजिया, कोमल यादव, शेखर सिंह, अलगू चौहान, अब्दुल कलाम, लोरिक यादव, शकुंतला यादव, प्रिया पाठक, अखिलेश चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसपी कार्यालय के सामने बैठे भाकियू नेता

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्र के नेतृत्व में एसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। नारेबाजी के साथ सभी ने भाजपा सरकार पर निरंकुश होकर कार्य करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री के इस्तीफे की भी मांग की गई। बाद में पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में भेज दिया। देर शाम को सभी को छोड़ा गया। मौके पर रामदरश यादव, रामसिंह, सुभाष चंद्र किसान, मारतंड प्रताप सिंह, ब्रह्मादीन चौधरी, रामपाल, रामनारायण समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नहीं दबेगी किसानों की आवाज : प्रवीण

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन के दौरान कहा कि किसानों की आवाज को पुलिस की लाठियों से नहीं दबाया जा सकता है। कांग्रेस इसे लेकर आरपार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि किसानों पर अत्याचार का खामियाजा 2022 में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। बाद में पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। देर शाम को कांग्रेसियों को छोड़ा गया। इस अवसर पर विजय शुक्ल, सनील पांडेय, अजय सिंह, नुरुल हुदा, गोपालजी मिश्र, जवाहर लाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। किसानों का दमन बर्दाश्त नहीं : रमेश

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। रमेश चंद्र यादव ने कहा कि एक तरफ किसानों की आय दोगुनी करने का छलावा किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर जुल्म ढ़ाया जा रहा है। इसे लेकर आप देश व्यापी आंदोलन करेगी। इस मौके पर सैम्मेद्र प्रताप श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, तीरथ अग्रहरि, आशीष गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सुबह से ही कलेक्ट्रेट के सामने तैनात रही पुलिस

लखीमपुर खीरी के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन की आशंका को लेकर सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय के सामने तैनात रहे। परिसर में घुसने के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं से तनातनी भी हुई। बावजूद इसके प्रदर्शन कर विरोध जताने में विपक्षी सफल रहे। नेताओं को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल का भी प्रयोग किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने की घटना की निदा

बसपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जोन संयोजक कुलदीप मणि मिश्र के नेतृत्व में बैठक करके मृतक किसानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। हाल यह है कि पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए किसी दल के नेताओं को नहीं जाने दिया जा रहा है। इसका परिणाम भाजपा के लिए बहुत घातक होगा। इस मौके पर कृष्ण मोहन त्रिपाठी, धर्मात्मा पांडेय, सोनू पाठक, भूपेंद्र पांडेय, आशीष चतुर्वेदी, मारुति नंदन मिश्र, अश्विनी त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर से भाजपा सरकार की निदा की।

chat bot
आपका साथी