वामपंथ का पुतला जलाकर जताया विरोध

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। बैंक चौराहा पर नारेबाजी करते हुए जेएनयू की घटना को लेकर नाराजगी जताई। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए वामपंथ का पुतला जलाकर विरोध जताया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:14 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:14 PM (IST)
वामपंथ का पुतला जलाकर जताया विरोध
वामपंथ का पुतला जलाकर जताया विरोध

संतकबीर नगर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। बैंक चौराहा पर नारेबाजी करते हुए जेएनयू की घटना को लेकर नाराजगी जताई। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए वामपंथ का पुतला जलाकर विरोध जताया।

जिला संगठन मंत्री अंकुर पाल ने कहा कि भारत महापुरुषों का देश है। अनेक महापुरुषों ने बलिदान दिया है। जो महापुरुषों का सम्मान नहीं कर सकता उसे देश में रहने का अधिकार नहीं है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) दिल्ली में देश विरोधी गतिविधियां होती रहती हैं। यहां देश विरोधी गतिविधियां उत्पन्न करके जनभावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है। नगर अध्यक्ष विश्वजीत गोस्वामी ने कहा कि महापुरुषों का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग सह संयोजक अजय दूबे ने कहा कि संस्कृति और सभ्यता देश के मूल्य हैं। इसे संगठन व पार्टी से जोड़ना अनुचित है। तहसील प्रमुख माधवेंद्र तिवारी, अनुराग उपाध्याय, अरविद चौधरी, युवराज सिंह, रितेश श्रीवास्तव, भवानीशंकर पांडेय, विवेक चौधरी, देवर्षि मिश्रा, हेमंत शुक्ला, सूरज चौधरी, मारुति पाठक, मयंक राय, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी