भाजपा का जनाधार देखकर विरोधी परेशान : शिवप्रताप

भाजपा सरकार में हर वर्ग के हित में कार्य हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 11:38 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 11:38 PM (IST)
भाजपा का जनाधार देखकर विरोधी परेशान : शिवप्रताप
भाजपा का जनाधार देखकर विरोधी परेशान : शिवप्रताप

संतकबीर नगर: भारत सरकार के पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग के हित में कार्य हो रहा है। बढ़ते जनाधार को देखकर विरोधियों के हौसले पस्त हो गए हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। समय आ गया है कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम करें। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में आसानी से पार्टी की जीत दर्ज कराई जा सके।

राज्यसभा सांसद मंगलवार को धनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर बाजार में बूथ, सेक्टर और मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी प्रभारियों को चुनाव जीतने के टिप्स बताते हुए कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही इस कार्यक्रम में सफलतापूर्वक कार्य कर सकता है। प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीराम चौहान सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि योगी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, शिवप्रसाद मद्धेशिया, रामअशीष मिश्रा, रमेश मद्धेशिया, अमर सिंह दुसाध, माया देवी, प्रमोद शुक्ला, पवन अग्रहरि ,विजय चौधरी, अमरेश चौहान, रामचरित यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही सरकार

संतकबीर नगर: बघौली ब्लाक परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक करने के लिए शिविर लगा। इस दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी है। हर ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि समूह की महिलाओं को विकास की योजनाओं में सहभागिता देकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। कुटीर उद्योग एवं छोटी इकाइयों की स्थापना के लिए बैंक द्वारा समूहों को ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। बेहतर कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को विधायक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, बीडीओ रवींद्र कुमार, योगेन्द्र सिंह, विनोद पांडेय , राजेश्वरी यादव ,अर्जुन चौधरी समेत अनेक लोग मौजूद रहे। लंच पैकेट खत्म होने पर महिलाओं ने किया हंगामा

कार्यक्रम खत्म होने पर महिलाएं लंच पैकेट के लिए काउंटर पर पहुंचीं। कुछ को मिलने के बाद पैकेट खत्म हो जाने को लेकर सभी ने हंगामा किया। इसी दौरान एक महिला के कान का झुमका भी गायब हो गया।

chat bot
आपका साथी