सिर्फ 216 मजदूरों को मनरेगा से मिला 100 दिन का काम

संयुक्त आयुक्त-मनरेगा शासन धर्मेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार को जिले में आएंगे। वह सुबह दस बजे मनरेगा में खराब प्रगति वाले कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वह किसी गांव में जाकर मनरेगा के 10 से 12 प्रोजेक्टों की जांच कर सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 11:31 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 03:25 PM (IST)
सिर्फ 216 मजदूरों को मनरेगा से मिला 100 दिन का काम
सिर्फ 216 मजदूरों को मनरेगा से मिला 100 दिन का काम

संतकबीर नगर: जनपद के नौ ब्लाकों में सिर्फ 216 मजदूरों को मनरेगा से 100 दिन का काम मिला है। इस मामले में जिले की प्रगति खराब है। इन सबके बीच संयुक्त आयुक्त मनरेगा शुक्रवार को जिले में आ रहे हैं। वह मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करने वाले हैं। खराब प्रगति की वजह से जिले के अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।

संयुक्त आयुक्त-मनरेगा शासन धर्मेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार को जिले में आएंगे। वह सुबह दस बजे मनरेगा में खराब प्रगति वाले कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वह किसी गांव में जाकर मनरेगा के 10 से 12 प्रोजेक्टों की जांच कर सकते हैं। खराब प्रगति पर अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। चालू वित्तीय सत्र 2021-22 में 43 लाख 81 हजार 155 मानव दिवस सृजन करने का लक्ष्य है। इसकी तुलना में अब तक 24 लाख 30 हजार 156 मानव दिवस का सृजन हुआ है। जनपद के नौ ब्लाकों में सिर्फ 216 जाब कार्डधारकों को 100 दिन का काम मिला है। इसमें पौली में तीन व सेमरियावां ब्लाक में केवल आठ मजदूरों को ही इसका लाभ मिला है। डीएम व प्रभारी सीडीओ की नियमित समीक्षा के बाद भी प्रगति में सुधार नहीं हो पा रहा है। इसके लिए कई बार प्रभारी सीडीओ ने बैठक में बीडीओ को चेतावनी भी दी, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा है। 100 दिन का काम देने में ब्लाकों की यह है स्थिति

ब्लाक : मानव दिवस सृजन लक्ष्य: सृजित हुआ : 100 दिन का काम

बघौली : 455444 : 212939 : 25

पौली : 384894 : 184780 : 03

मेंहदावल : 452956 : 235873 : 50

हैंसर बाजार : 583436 : 303915 : 30

सांथा : 589058 : 319544 : 36

सेमरियावां : 494301 : 269492 : 08

खलीलाबाद : 432904 : 236400 : 32

नाथनगर : 595504 : 360051 : 21

बेलहरकलां : 392658 : 307162 : 11

योग : 4381155 : 2430156 : 216

डीडी शुक्ल, प्रभारी सीडीओ ने बताया कि संयुक्त आयुक्त मनरेगा शुक्रवार को बीडीओ के साथ बैठक में मनरेगा कार्यों की समीक्षा करेंगे। वह किसी गांव में 10 से 12 प्रोजेक्टों की जांच कर सकते हैं। 100 दिन काम देने में पौली व सेमरियावां ब्लाक की प्रगति सबसे खराब है। इन दोनों ब्लाकों के बीडीओ को प्रगति में सुधार के लिए कहा गया है।

chat bot
आपका साथी