लॉकडाउन के उल्लंघन में एक सौ सत्रह पर मुकदमा

मुकामी पुलिस ने शुक्रवार को कोल्हुआ ग्राम पंचायत के ग्राम सोहसा के 17 नामजद और सौ अज्ञात पर लॉकडाउन के उल्लंघन आपदा प्रबंधन और महामारी अधिनियम के मामले में मुकदमा दर्ज किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 11:13 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 06:06 AM (IST)
लॉकडाउन के उल्लंघन में एक सौ सत्रह पर मुकदमा
लॉकडाउन के उल्लंघन में एक सौ सत्रह पर मुकदमा

संतकबीरनगर : मुकामी पुलिस ने शुक्रवार को कोल्हुआ ग्राम पंचायत के ग्राम सोहसा के 17 नामजद और सौ अज्ञात पर लॉकडाउन के उल्लंघन, आपदा प्रबंधन और महामारी अधिनियम के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक रामअछैबर पांडेय की तहरीर पर ग्राम प्रधान श्रवण कुमार तिवारी, हेमंत कुमार तिवारी, राममूरत, रामनेवास, घुरहू, बालेन्द्र यादव, मनोज, प्रमोद, हरिश्चंद्र, सुभाष यादव, अशोक यादव, इंद्रजीत, बगाडू ,मनीष, हनुमंत, रणजीत, मोहित समेत सौ अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई एक पंचायत के दौरान भीड़ जमा करने को लेकर की गई।

chat bot
आपका साथी