ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

माध्यमिक विद्यालयों की ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता गुरुवार को हुई। गंदगी मुक्त भारत अभियान विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:09 AM (IST)
ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

संत कबीर नगर : माध्यमिक विद्यालयों की ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता गुरुवार को हुई। गंदगी मुक्त भारत अभियान विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्वच्छता का संदेश देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यालयों के करीब दो सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने जिदगी में कूड़े-कचरे के निस्तारण पर लेख लिखा। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद स्तर पर मूल्यांकन करके अंक के आधार पर स्थान दिया जा रहा है। परिणाम की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी। स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी