डीएम ने डायरिया पीड़ित मरीजों का जाना हाल

जिला अस्पताल में पीकू वार्ड में छह बच्चे इमरजेंसी में 10 व जनरल वार्ड में भर्ती हैं एक व्यक्ति

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:11 PM (IST)
डीएम ने डायरिया पीड़ित मरीजों का जाना हाल
डीएम ने डायरिया पीड़ित मरीजों का जाना हाल

संतकबीर नगर: जनपद के अधिकारियों ने डायरिया पीड़ित लोगों की जानकारी के लिए रविवार को नगर पंचायत मगहर में पहुंचे। इसके अलावा जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में भर्ती मरीजों की स्थिति की जांच की। यहां के डाक्टरों से अधिकारियों ने भर्ती किए गए मरीजों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इन मरीजों के सेहत में सुधार होने की बात कही गई।

एडीएम वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार सिंह ने एएसपी संतोष कुमार सिंह के साथ नगर पंचायत मगहर में पहुंचे। डायरिया के कारण लोगों के बीमार होने की सूचना पर पहुंचे इन अधिकारियों से नगर निकाय के ईओ व अन्य कर्मियों से साफ-सफाई की स्थिति के बारे में जानकारी ली। पीड़ित मरीज के परिवार के सदस्यों से बात की। एडीएम ने जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ओपी चतुर्वेदी से बात की। यहां पर डायरिया से पीड़ित छह बच्चे पीआइसीयू (पीकू) वार्ड में, 10 व्यक्ति इमरजेंसी वार्ड में तथा एक व्यक्ति जनरल वार्ड में भर्ती है। सीएमएस ने एडीएम से कहा कि इन लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। जबकि सीएचसी खलीलाबाद में डायरिया से पीड़ित एक व्यक्ति भर्ती है। यहां के डाक्टरों ने बताया कि डायरिया पीड़ित एक 12 साल की बच्ची स्वस्थ होकर घर चली गई है। एडीएम ने कहा कि नगर पंचायत मगहर के सभी कर्मचारी इस समय सफाई व्यवस्था में लग चुके हैं। पूछताछ करने पर पता चला है कि परसों भंडारे में लोगों के भोजन करने के बाद तबीयत बिगड़ी। जबकि कुछ लोगों ने मोहल्ले में पानी दूषित होने व साफ-सफाई न होने से यह समस्या उत्पन्न होने की बात कही है। डीएम दिव्या मित्तल ने भी एसपी डा. कौस्तुभ के साथ जिला अस्पताल सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया। डीएम ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा से भर्ती डायरिया के मरीजों के सेहत के बारे में जानकारी प्राप्त की।

chat bot
आपका साथी