वैवाहिक कार्यक्रम में महिलाओं से की छेड़खानी, मकान में तोड़फोड़

संतकबीर नगर मेंहदावल थाना क्षेत्र के नटवा गांव में एक व्यक्ति के घर आयोजित बेटी की शादी समारोह में युवकों ने महिलाओं से छेड़खानी की और विरोध करने पर उपद्रव किया। मकान में तोड़फोड़ की और टिन शेड उजाड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 10:46 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 10:46 PM (IST)
वैवाहिक कार्यक्रम में महिलाओं से की छेड़खानी, मकान में तोड़फोड़
वैवाहिक कार्यक्रम में महिलाओं से की छेड़खानी, मकान में तोड़फोड़

संतकबीर नगर: मेंहदावल थाना क्षेत्र के नटवा गांव में एक व्यक्ति के घर आयोजित बेटी की शादी समारोह में युवकों ने महिलाओं से छेड़खानी की और विरोध करने पर उपद्रव किया। मकान में तोड़फोड़ की और टिन शेड उजाड़ दिया।

नटवा निवासी ऊषा देवी ने तहरीर में लिखा है कि बेटी के जयमाल समारोह में रात लगभग 11 बजे कुछ युवक बरात में आई महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। बरातियों के मना करने पर युवकों ने उपद्रव शुरू कर दिया और मकान में तोड़फोड़ करने लगे। पूर्व प्रधान राधेश्याम मिश्र ने युवकों को तोड़फोड़ करने से रोका तो बात बढ़ गई। उपद्रवी युवक पूर्व प्रधान के घर पहुंच गए और उनका टिन शेड तोड़ दिया। परिवार के लोगों के रोकने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। युवकों की इस हरकत से शादी समारोह में अफरा- तफरी मच गई। जयमाल कार्येक्रम रोक दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पर थाने से मदद के लिए कोई नहीं आया।

मेंहदावल थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच में पुष्टि के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

---------------

किशोरी के साथ छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

संतकबीर नगर : बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपित को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बखिरा के थानाध्यक्ष रोहित प्रसाद ने बताया कि बीते 13 मई को किशोरी से छेड़खानी करने के आरोपित अशरफ के खिलाफ छेड़खानी व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपित को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपित को जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी